लखनऊ :
व्यापार मंडल अध्यक्ष ने फूल माला पहनाकर अमरनाथ यात्रियों के जत्थे को किया रवाना।
●मोहनलालगंज से 60श्रद्वालुओ का पहला जत्था अमरनाथ बाबा की यात्रा पर हुआ रवाना।
।।डी एस शास्त्री।।
दो टूक : लखनऊ के मोहनलालगंज कस्बे से 60श्रद्वालुओ का पहला जत्था शुक्रवार की सुबह अमरनाथ बाबा की यात्रा पर रवाना हुआ.अमरनाथ सेवा दल के मुख्य सेवादार शिव प्रकाश गुप्ता की अगुवाई में श्रद्धालुओं का जत्था हर हर महादेव व बम-बम के जयकारों के साथ बस से कानपुर रेलवे स्टेशन पहुंचकर ट्रेन से बाबा अमरनाथ की यात्रा पर रवाना हुआ।मोहनलालगंज कस्बे में स्थित काशेश्वर महादेव मंदिर में व्यापार मंडल अध्यक्ष व चेयरमैन प्रतिनिधि अजय पाण्डे व भाजपा नेता अभिषेक शुक्ला ने अमर नाथ सेवा दल के मुख्य सेवादार शिव प्रकाश गुप्ता सहित सभी 60श्रद्वालुओ संग पूजा अर्चना की।जिसके बाद व्यापार मंडल अध्यक्ष व भाजपा नेता अभिषेक शुक्ला ने सभी श्रद्वालुओ को फूल माला व अंगवस्त्र पहनाकर मगंलमयी यात्रा की शुभकामनाएँ दी।इस दौरान श्रद्वालुओ ने हर हर महादेव,बम-बम व अमरनाथ बाबा के जयकारे लगाये।।जिसके बाद श्रद्वालुओ के जत्थे को लेकर जा रही बस को व्यापार मंडल अध्यक्ष अजय पांडे ने झंडी दिखाकर कर यात्रा के लिये रवाना किया।जिसके बाद सभी यात्री बस से कानपुर रेलवे स्टेशन पहुंचे ओर वहा से ट्रेन से जम्मू कश्मीर के लिये रवाना हुये।अमर यात्रा पर अम्बरीश श्रीवास्तव,मोनी शुक्ला, विनीत मिश्रा,अनुज मिश्रा,हर्ष चौरसिया,अक्षय मिश्रा,वीरू,संजीव कुमार दीक्षित,पवन सिंह,प्रांशु गुप्ता,अभिषेक सिंह,ज्ञानेन्द्र सिंह,शंशाक पांडे,घनश्याम शर्मा,सुनील गुप्ता समेत 60यात्री रवाना हुये।
1997 से अनवरत सेवा श्रद्धालुओं को करा रहे बाबा अमरनाथ के पवित्र दर्शन....
मोहनलालगंज कस्बा निवासी एवं अमरनाथ बाबा सेवादल के मुख्य सेवादार शिव प्रकाश गुप्ता ने बताया कि वह वर्ष 1997 से लगातार श्रद्धालुओं को बाबा अमरनाथ की पावन यात्रा करा रहे हैं। उन्होंने बताया कि सेवा और श्रद्धा के इस अभियान की शुरुआत कुछ चुनिंदा श्रद्धालुओं के साथ हुई थी, लेकिन बाबा बर्फानी की असीम कृपा और लोगों के विश्वास के चलते हर वर्ष यात्रा में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।
उन्होंने कहा कि बाबा अमरनाथ की यात्रा केवल एक धार्मिक यात्रा नहीं, बल्कि आस्था, सेवा, अनुशासन और समर्पण का अद्भुत संगम है। सेवादल का उद्देश्य अधिक से अधिक श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और श्रद्धापूर्ण वातावरण में बाबा बर्फानी के दर्शन कराना है। पिछले लगभग तीन दशकों से यह सेवा निरंतर जारी है और हर वर्ष नए श्रद्धालु इस आध्यात्मिक यात्रा से जुड़कर स्वयं को सौभाग्यशाली महसूस करते हैं।
