शुक्रवार, 3 जुलाई 2026

लखनऊ :तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर,जीजा की मौत,साला हुआ घायल।||Lucknow:A speeding truck hits a motorcycle, killing the brother-in-law and injuring the brother-in-law.||

शेयर करें:
लखनऊ :
तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर,जीजा की मौत,साला हुआ घायल।
दो टूक : लखनऊ के मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के फुलवरिया मोड़ पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार जीजा-साले को मारी टक्कर,जीजा ने मौके पर तोड़ा दम,साला घायल हो गया।
विस्तार :
कोतवाली मोहनलालगंज क्षेत्र के फुलवरिया मोड़ पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार जीजा- साले को जोरदार टक्कर मार दी।दुर्घटना में जीजा की मौके पर मौत हो गयी ओर साला घायल हो गया।सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिये भेजा।पुलिस ने‌ दुर्घटना करने वाले ट्रक व चालक को कब्जे में ले लिया।सूचना के बाद मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे तो हगांमा करते हुये वाहनो को रोककर हाइवे जाम करने की कोशिश करने लगे।इंस्पेक्टर ने पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर आक्रोशित परिजनो को समझा बुझाकर शांत कराया।प्राप्त जानकारी के अनुसार बिजनौर थाना क्षेत्र के मुल्लाहीखेड़ा गांव में धीरज राजपूत(26वर्ष) अपनी पत्नी सुषमा व दो मासूम बेटियो पीहू व गुंजन के साथ रहते थे।परिजनो ने बताया बीते शुक्रवार की सुबह धीरज अपने चचेरे साले अनिल निवासी औरंगाबाद के साथ नगराम के समेसी मजरा कलंदरखेड़ा में अपनी बहन नीलम के घर बाइक से गया था। पांच बजे के करीब वापस घर जाने के लिये निकला था। अतरौली क्रासिंग से  लखनऊ रायबरेली हाइवे पर आने के बाद उल्टी पटरी से फुलवरिया मोड़ पर आकर अचानक से अपनी बाइक मोड़ दी तभी लखनऊ से रायबरेली जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।दुर्घटना में बाइक चला रहे धीरज की मौके पर मौत हो गयी ओर उसका चचेरा साला अनिल घायल हो गया।सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक समेत चालक को हिरासत में लेकर कोतवाली भेजने के साथ ही मृतक धीरज के शव को कब्जे में लेकर पंचनाम भरकर पीएम के लिये भेजा।सूचना के बाद परिजन मौके पर पहुंचे तो शव मौके पर ना पाकर हगांमा करने लगे ओर हाइवे पर वाहनो को रोककर जाम लगाने का प्रयास किया।सूचना पाकर मौके पर पहुंचे इंस्पेक्टर रामबाबू सिंह व अतिरिक्त निरीक्षक धर्मेन्द्र यादव पुलिस फोर्स के साध मौके पर पहुंचे ओर आक्रोशित परिजनो को कड़ी कार्यवाही किये जाने की बात कहकर समझा बुझाकर शांत कराया।तब जाकर आक्रोशित परिजन शांत हुये‌।जिसके बाद पुलिस परिजनो को आगे की कार्यवाही के लिये थाने लेकर गयी।तब जाकर हाइवे पर वाहनो का आवागमन शुरू हो सका।इंस्पेक्टर रामबाबू सिंह ने बताया मृतक के परिजनो के तहरीर देने पर ट्रक व चालक के विरूद्व मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जायेगी।दुर्घटना करने वाले ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया गया हैं। 
एक माह पहले ही अबूधाबी से वापस आया था घर...
परिजनो ने बताया मृतक धीरज अबूधाबी में रहकर प्राइवेट कम्पनी‌ में नौकरी करता था ओर एक माह पहले ही घर आया था,शनिवार को उसे अबूधाबी वापस जाना था ओर उसकी फ्लाइट थी।जिससे पहले हुये हादसे में धीरज की जान चली गयी।मौत की खबर घर पहुंची तो पत्नी सुषमा बिलख पड़ी ओर कोहराम मच गया।