लखनऊ :
विदाई समारोह में इस्पेक्टर बृजेश त्रिपाठी के सात माह के कार्यकाल की सराहना।
दो टूक : लखनऊ मोहनलालगंज कोतवाली प्रभारी निरीक्षक का स्थानांतरण होने पर पुलिस कर्मियों, पत्रकारों व क्षेत्रवासियों ने पुष्पगुच्छ, स्मृति चिन्ह व फूल माला पहनाकर भावभीनी विदाई दी।
विस्तार :
मोहनलालगंज कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार त्रिपाठी के थाना आलमबाग में प्रभारी निरीक्षक पद पर स्थानांतरण होने के बाद शुक्रवार को कोतवाली परिसर में भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों, पुलिसकर्मियों, पत्रकारों तथा क्षेत्रीय लोगों ने उन्हें फूल-मालाएं पहनाकर, पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर भावभीनी विदाई दी तथा उनके सात माह के कार्यकाल की मुक्तकंठ से सराहना की।अतिरिक्त निरीक्षक धर्मेन्द्र यादव कहा कि प्रभारी निरीक्षक का कार्यकाल अनुशासन, बेहतर पुलिसिंग और जनसरोकारों के लिए हमेशा याद किया जाएगा। उन्होंने अपने नेतृत्व से पुलिस टीम का मनोबल बढ़ाया और आमजन के बीच पुलिस की सकारात्मक छवि स्थापित की।पत्रकार एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक तिवारी ने कहा कि अपने सात माह के कार्यकाल में प्रभारी निरीक्षक ने कानून-व्यवस्था और शांति व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के साथ-साथ सामाजिक गतिविधियों में भी सक्रिय भागीदारी निभाई। उनका सहज व्यवहार, निष्पक्ष कार्यशैली और जनता के प्रति संवेदनशीलता उन्हें क्षेत्रवासियों के बीच लोकप्रिय बनाती रही, जिसे लोग लंबे समय तक याद रखेंगे।एसएसआई यशवंत सिंह ने कहा कि प्रभारी निरीक्षक ने अपने अनुभव और कार्यशैली से अधीनस्थ पुलिसकर्मियों को बहुत कुछ सीखने का अवसर दिया। उनके मार्गदर्शन में पूरी टीम ने बेहतर समन्वय के साथ कार्य किया।विदाई समारोह में भावुक हुए प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार त्रिपाठी ने कहा कि मोहनलालगंज में उन्हें जो सम्मान, स्नेह और सहयोग मिला, वह उनके जीवन की अमूल्य पूंजी है। उन्होंने अपने सात माह के कार्यकाल के अनुभव साझा करते हुए सभी पुलिसकर्मियों, पत्रकारों और क्षेत्रवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया तथा कहा कि मोहनलालगंज की यादें हमेशा उनके साथ रहेंगी।इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार योगेन्द्र तिवारी,वरिष्ठ उपाध्यक्ष ललित दीक्षित,संयुक्तमंत्री अनुपम मिश्रा,पत्रकार मनोज यादव,उपनिरीक्षक सौरभ सिंह,उपनिरीक्षक नीमेश दूबे,उपनिरीक्षक श्याम नारायण सिंह,उपनिरीक्षक जय प्रकाश शर्मा,दीपेन्द्र सिंह,रवि सिंह,मनोज यादव सहित सभी उपनिरीक्षक व पुलिसकर्मी मौजूद रहें।
●कोतवाली के पुलिस कर्मियों ने अपने इस्पेक्टर की विदाई कर उज्ज्वल भविष्य की कामना।
