गुरुवार, 9 जुलाई 2026

लखनऊ :रिटायर फौजी पर ईंट गुमे से हमला कर भाग रहे हमलावरों को लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौपा।||Lucknow:People caught the fleeing attackers who had attacked a retired soldier with a brick and handed them over to the police.||

शेयर करें:
लखनऊ :
रिटायर फौजी पर ईंट गुमे से हमला कर भाग रहे हमलावरों को लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौपा।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना पीजीआई क्षेत्र वृन्दावन योजना सेक्टर 6 फौजी चौराहे पर बिना नम्बर प्लेट बाइक से अराजकतत्वों ने सेना से रिटायर एक फौजी पर गाली गलौज करते हुए ईंट पत्थर से हमला कर दिया। शोर मचाने पर हमलावर भागने लगे जिन्हें कालोनी वासियों ने दौड़ाकर धर दबोचा। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुची पुलिस ने दोनो युवकों को हिरासत मे लेकर पूछताछ शुरु कर दी । वही फौजी ने पुलिस को लिखित शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विस्तार : 
मिली जानकारी के अनुसार सेना से सुबेदार पद से रिटायर बृजेश शुक्ला सेक्टर 6 बी वृन्दावन योजना थाना पीजीआई लखनऊ मे परिवार के साथ रहते है। और वही फौजी चौराहे पर ट्रेडर्स की दुकान चलाते है। इन्होंने ने बताया बीते बुधवार की शाम बारिश बंद होने के बाद एक अंजान युवक बार-बार हमे ताड़ रहा था टोकने पर उसने जान से मारने की धमकी देने लगा इसी बीच बिना नम्बर प्लेट की स्पेलेन्डर बाइक से तीन युवक और आ गए और भद्दी भद्दी गालियां देते हुए दुकान पर ईंट गुमे चलाने शोर मचाने पर भागने लगे । शोर सुनकर जुटे कालोनी वासियों ने दौड़ाकर दो युवकों को बाइक समेत पकड़ लिया गया इनके दो साथी भागने मे कामयाब रहे। घटना की सूचना पुलिस दी मौके पर आयी पुलिस ने दोनो को हिरासत मे लेकर थाने चली गई। चार युवकों को कालोनी मे कभी नही देखा है। फिलहाल घटना की लिखित शिकायत पुलिस से कर रखी है।
पीजीआई पुलिस के अनुसार बलवा करने वाले चारो युवक नेपालगंज तेलीबाग के रहने वाले है चारों के खिलाफ शांति भंग मे कार्रवाई की गई है।