शुक्रवार, 24 जुलाई 2026

लखनऊ : ट्रांसपोर्ट नगर में युवक से मोबाइल छीनकर फरार हुए बदमाश,मामला पहुचा थाने।।||Lucknow:Miscreants snatched a mobile phone from a young man in Transport Nagar and fled; the matter has been reported to the police station.||

शेयर करें:
लखनऊ  : 
ट्रांसपोर्ट नगर में युवक से मोबाइल छीनकर फरार हुए बदमाश,मामला पहुचा थाने।।
दो टूक :  राजधानी लखनऊ के कोतवाली सरोजनी नगर क्षेत्र T- P- नगर में एक युवक से मोबाइल छिनैती की घटना सामने आई है। पीड़ित ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ थाना सरोजनी नगर में लिखित शिकायत देकर मुकदमा दर्ज कर मोबाइल बरामद कराने की मांग की है।
विस्तार :
मिली जानकारी के अनुसार, गंगा नगर, अमौसी निवासी मुकेश कुमार ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि वह 17 जुलाई 2026 की रात करीब 10:30 बजे अपनी बाइक से ट्रांसपोर्ट नगर स्थित माँ दुर्गा प्लास्टिक कंपनी में माल पहुंचाने गया था। माल देने के बाद जब वह वापस अपने घर लौट रहा था, तभी कंपनी के पास रास्ते में कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने उसका मोबाइल फोन छीन लिया और मौके से फरार हो गए।
पीड़ित का कहना है कि घटना अचानक होने के कारण वह आरोपियों की पहचान नहीं कर सका। घटना के बाद उसने पुलिस से लिखित तहरीर देते हुए शिकायत कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
सरोजनी नगर पुलिस ने मिली तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच पड़ताल कर रही है।