लखनऊ :
बंथरा क्षेत्र में रास्ता रोककर हमला मारपीट और अतिक्रमण विवाद में पिटाई युवक घायल।।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना बंथरा क्षेत्र में रास्ता रोकर युवक के साथ मारपीट और धमकी देने के दो अलग-अलग मामलों में पुलिस ने पीड़ितों की तहरीर के आधार पर मुकदमे दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एक मामले में युवक और उसकी साथी को रास्ते में रोककर हमला किया गया, जबकि दूसरे मामले में अतिक्रमण के विवाद को लेकर एक व्यक्ति के साथ मारपीट किए जाने का आरोप लगाया गया है।
विस्तार :
पहली घटना - जानकारी के अनुसार थाना बन्थरा क्षेत्र गढ़ी चुनौटी निवासी मोहित रावत ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि वह अपनी साथी कोमल राजपूत के साथ हरौनी बाजार से घर लौट रहे थे। आरोप है कि रसूलपुर गांव के पास अर्पित रावत, अनुराग, जितेंद्र तथा उनके दो अन्य साथियों ने उनका रास्ता रोक लिया।
पीड़ित के अनुसार आरोपियों ने बिना किसी बात के दोनों के साथ मारपीट शुरू कर दी और अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी दी। शोर-शराबा और आसपास लोगों की भीड़ जुटने पर सभी आरोपी मौके से लतीफनगर की ओर भाग निकले। घटना में कोमल राजपूत को चोटें आने की बात कही गई है।
पुलिस ने मिली तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अतिक्रमण विवाद में व्यक्ति को पीटने का आरोप।
दूसरे मामला- प्राप्त सूचना के मुताबिक हसनखेड़ा मजरा भटगांव निवासी गुन्ना ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि गांव में अतिक्रमण को लेकर उसका पारिवारिक पक्ष के लोगों से विवाद चल रहा है पीडित की तहरीर के मुताबिक 22 जुलाई को दोपहर करीब एक बजे वह अपने गांव स्थित घर के बाहर मौजूद था। इसी दौरान चंद्रपाल, मनीष और मालती वहां पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर तीनों ने कथित रूप से उसे गिराकर लात-घूंसों से मारपीट की। पीड़ित का कहना है कि जब उसका पुत्र रोहन बीच-बचाव के लिए पहुंचा तो आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी और वहां से चले गए। मारपीट में घायल होने के बाद पीड़ित ने उपचार कराया और अगले दिन थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दी।
पुलिस ने दोनो मामले में तहरीर के अनुसार बीते गुरुवार को मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
