लखनऊ :
नगराम क्षेत्र में महिला से मारपीट का मामला पहुचा थाने,केस दर्ज।।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना नगराम क्षेत्र से महिला हे मारपीट और धमकी के दो अलग-अलग मामले थाने पहुचे। दोनों मामलों में पीड़ित पक्ष ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने दोनो मामलो की जांच शुरू कर दी है।
विस्तार :
●1 - : जानकारी के आनुसार थाना नगराम क्षेत्र के ग्राम अमवा मुर्तजापुर निवासी लल्लौ देवी ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि वह 23 जुलाई की शाम करीब पांच बजे अपने पशु चरा रही थीं। इसी दौरान गांव का एक व्यक्ति वहां पहुंचा और कथित रूप से अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए विवाद करने लगा। आरोपी ने महिला के साथ मारपीट की, जिससे उन्हें चोटें आईं। आरोपी ने उनके पति को जान से मारने की धमकी दी है। घटना के दौरान उनके कान की टॉप्स भी गुम हो गए है। महिला ने तहरीर देते हुए एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।
●पुरानी रंजिश में परिवार पर हमला करने का आरोप।
नगराम थाना क्षेत्र के कल्याण खेड़ा निवासी रामगरेश ने भी पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि पुरानी रंजिश को लेकर कुछ लोगों ने उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट की। शिकायत में आरोप है कि विपक्षियों ने उनके पुत्र अजीत और जितेन्द्र के साथ भी मारपीट की तथा लाठी-डंडों से हमला कर उन्हें चोटें पहुंचाईं।
पीड़ित ने आरोपियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
थाना नगराम पुलिस का कहना है कि मिली तहरीर के आधार पर दोनो मामलो मे मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच की जा रही है और जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।
