लखनऊ :
घर मे कूदकर चोरी करने वाला हुआ
गिरफ्तार,चोरी का समान बरामद।।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना सुशान्त गोल्फ सिटी पुलिस टीम ने घर मे कूदकर चोरी करने वाले एक शातिर युवक को गिरफ्तार कर कब्जे से मोबाइल, ब्लूटूथ इयरपाड व नगद 900 रुपया बरामद किया है ।
विस्तार :
पुलिस के अनुसार महिला एवं बाल सुरक्षा के लिए चलाये जा रहे अभियान के तहत सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस ने चोरी के आरोप मे एक युवक को गिरफ्तार करते हुए इसके सहयोगी बाल अपचारी को संरक्षण में लेकर विधिक कार्रवाई की है।
थाना सुशांत गोल्फ सिटी इस्पेक्टर के अनुसार उपमा सेन पत्नी मधुसूदन अग्रहरी निवासिनी माढरमऊ थाना सुशांत गोल्फ सिटी लखनऊ द्वारा स्थानीय थाने में तहरीरी देते हुए बताया कि घर में घुसकर एक मोबाइल, पर्स में रखे 2000 रूपये तथा तथा अलमारी से 7-8 हजार रूपये चोरी कर ले गया है। और पड़ोसी युवक पर आशंका जताया । पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर पुलिस टीमे छानबीन कृते हुए करीब 50-60 सीसीटीवी, टैक्निकल एव मैनुयल साक्ष्यों को आधार पर दिनांक-07.07.2026 को आरोपी युवक को किसानपथ सर्विस रोड पर रेलवे लाइन के पास से गिरफ्तार किया गया व कब्जे से चोरी का समान बरामद हुआ है।
पुलिस पूछताछ मे आरोपी युवक ने बताया कि माढरमऊ कला स्थित एक मकान में गेट से कूदकर अन्दर कमरे में रखा एक मोबाइल व करीब 9000 रुपये चोरी कर लिये था। घरों के आप पास घूमते रहते थे, जब कोई अपना घर बन्द करके बाहर जाता था तो घर में कूद कर ताला तोड कर सामान चोरी कर लेते थे। घरों से चोरी किया हुए सामान को औने-पौने दाम में बेच कर अपना आर्थिक लाभ लेते थे। गिरफ्तार युवक का नाम 1.अमन पुत्र नटवरलाल निवासी माढरमऊ कला थाना सुशान्त गोल्फ सिटी जनपद लखनऊ ,उम्र 19 वर्ष का है। थाना सुशान्त गोल्फ सिटी लखनऊ पर पंजीकृत मु0अ0सं -425/2026,
धारा-331(3)/305(ए) बीएनएस में बढोत्तरी धारा 317(2) बीएनएस में वैधानिक कार्यवाही कर मा0 न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
