मंगलवार, 7 जुलाई 2026

लखनऊ : जमीन की फर्जी रजिस्ट्री कर ठगी करने वाले पति पत्नी गिरफ्तार।||Lucknow: Husband and wife arrested for fraudulently registering land.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
जमीन की फर्जी रजिस्ट्री कर ठगी करने वाले पति पत्नी गिरफ्तार।
●पैसा वापस मांगने पर फर्जी एसटी/एससी मुकदमे मे फंसाने की दी धमकी।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना-सुशान्त गोल्फ सिटी पुलिस टीम ने कूटरचित दस्तावेज तैयार कर फर्जी रजिस्ट्री कर ठगी करने वाले शातिर पति पत्नी  को गिरफ्तार कर आगे कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया।
 विस्तार
थाना सुशान्त गोल्फ सिटी इस्पेक्टर
विनोद कुमार पाण्डेय ने बताया कि कोतवाली गोसाईगंज क्षेत्र अमेठी धौरहरा निवासी अंजली कश्यप पत्नी दीपक कश्यप ने स्थानीय थाने मे नामजद तहरीर देते हुए मुकदमा दर्ज करा रखा है।
पीडिता का आरोप है कि रामप्रकाश उर्फ ओमप्रकाश पुत्र स्व0 भगीरथ व उसकी पत्नी श्रीमती मीना निवासी टनटहा गॉव थाना सुशान्त गोल्फ सिटी लखनऊ ने 
धोखाधड़ी करते हुये आबादी की जमीन बताकर धोखाधड़ी करने के उद्देश्य से फर्जी कूटरचित दस्तावेज तैयार कर जमीन की रजिस्ट्री कर सात लाख रूपये ले लिया। फर्जी होने की जानकारी होने पर पीडिता ने जब अपना पैसा वापस मांगने पर दम्पति ने
एसटी/एससी मुकदमें में फसाने व जान से मारने की धमकी देने लगे।
 थाना सुशान्त गोल्फ सिटी पर दर्ज  मु0अ0स0-225/2026, धारा-318(4)/338 /336(3)/340(2)/ 351(3) बीएनएस पंजीकृत मुकदमे मे पुलिस टीम ने छानबीन करते हुए नामजद 
रामप्रकाश उर्फ ओमप्रकाश पुत्र स्व0 भगीरथ व उसकी पत्नी श्रीमती मीना मंगलवार को हिरासत मे लेकर पूछताछ के उपरांत गिरफ्तार कर लिया गया।।
पूछताछ करने पर ज्ञात हुआ कि इन लोगों के द्वारा कूटरचित दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी करते हुये आबादी की जमीन बताकर धोखाधड़ी करने के उद्देश्य से पीडिता को जमीन की रजिस्ट्री करना और 07 लाख रूपये ले लेना बताया गया।
गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध पुलिस आगे की कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया।