मंगलवार, 7 जुलाई 2026

गोण्डा- विभागीय आस्वाशन के बाद धरना स्थगित, SDO ने लिया मांगपत्र, विभिन्न मांगों को लेकर विद्युत उपकेंद्र धानेपुर में पत्रकार प्रदीप शुक्ला के अगुवाई में अनिश्चितकालीन धरना हुवा था शुरू

शेयर करें:
गोण्डा- विद्युत उपकेंद्र धानेपुर में पत्रकार प्रदीप शुक्ला के अगुवाई में अनिश्चितकालीन धरना 7 जुलाई से शुरू हुवा था। प्रथम दिन इसे संत छोटे बाबा व दिलीप शुक्ला सहित अन्य लोगो का समर्थन भी मिला। पत्रकार प्रदीप शुक्ला ने मंगलवार शाम को बताया कि विद्युत विभाग की लचर कार्यप्रणाली व व्याप्त भ्रष्टाचार के विरोध में यह धरना आरम्भ हुवा था, किन्तु एसडीओ के आश्वासन मिलने के बाद धरने को स्थगित कर दिया गया।
श्री शुक्ल ने बताया कि मुख्य अधीक्षण अभियंता के आश्वासन पर SDO शेषमणि तिवारी को ज्ञापन सौंपा गया। उन्होंने धरना स्थल पर आकर ज्ञापन लिया।
बताया कि खुले ट्रांसफार्मर को जाली के भीतर रखवाने की व्यवस्था, उपकेंद्र पर एक अधिकारी की तैनाती, सार्वजनिक नम्बर जिस पर उपभोक्ता अपनी शिकायत अथवा किसी हादसे व घटना की सूचना दे सके, हाल ही में जितने खम्भे गाड़े गए हैं उनमें गिट्टी सीमेंट का प्रयोग नहीं हुआ है, उसकी जांच और कार्यवाही, पावर हाउस परिसर की स्वच्छता पर तात्कालिक कार्यवाही, वाल बाउंड्री, स्टोर रूम, आवास इसके लिए विभाग को पत्र भेजकर अनुमति मिलने के बाद निर्माण कराए जाने का आश्वासन मिलने के बाद धरने को स्थगित किया गया, यदि समयावधि के भीतर व्यवस्था परिवर्तन की दिशा में अपेक्षित परिणाम देखने को नहीं मिलता है तो पुनः धरना दिया जायेगा।।
((गोण्डा से प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट))