लखनऊ :
तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी टक्कर,दो की हालत गम्भीर।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के मोहनलालगंज क्षेत्र के हरिकंशगढी चौकी के पास मगंलवार को तेज रफ्तार कार ने बाइक मे पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक गम्भीर रूप से घायल हो गये।सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलो को इलाज के लिये ट्रामा सेंटर भेजा ।जहां भर्ती कर घायलो का इलाज जारी है।दुर्घटना करने वाली कार को कब्जे में लेकर पुलिस चालक की तलाश में जुट गयी हैं।मोहनलालगंज क्षेत्र के हरिकंशगढी चौकी के पास मगंलवार को दोपहर डेढ बजे के करीब तेज रफ्तार कार ने बाइक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।दुर्घटना में बाइक सवार शुभम यादव व पीछे बैठा एक अन्य युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया।पुलिस से सूचना के बाद मौके पर पहुंचे परिजन घायल दोनो युवको को एम्बुलेंस की मदद से इलाज के लिये ट्रामा टू लेकर गये।जहां भर्ती कर दोनो युवको का इलाज जारी हैं।इंस्पेक्टर राम बाबू सिंह ने बताया दुर्घटना करने वाली कार को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी गयी हैं।घायल युवको के परिजनो के तहरीर देने पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जायेगी।
