लखनऊ :
ससुराल पहुचे युवक ने विवाद के बाल साल पर झोका फायर,हुआ घायल।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के कोतवाली कैसरबाग क्षेत्र में बुधवार को ससुराल पहुंचे युवक ने बाद विवाद के उपरांत अपने साले को गोली मार दी गोली साले के कंधे में लगने से वह घायल हो गया। परिजनों ने पुलिस को सूचना देते हुए उसे इलाज के लिए बलरामपुर अस्पताल में भर्ती कराया जहाँ इलाज चल रहा है।
विस्तार :
जानकारी के अनुसार बुधवार को कोतवाली कैसरबाग क्षेत्रान्तर्गत तालाब गगनी शुक्ल, खदरा बाजार में ससुराल पहुचे युवक ने
जहां कहासुनी के दौरान उसने अपने साले पर तमंचे से फायर कर दिया। कंधे में गोली लगने से साला गम्भीर रुप से घायल हो गया।परिजनों ने आनन फानन मे घायल को अस्पताल मे भर्ती कराया जहां घायल का इलाज चल रहा है। वही सूचना के बाद पुलिस फरार आरोपी जीजा की तलाश में दबिश दे रही हैं।
बता दे थाना चौक के राजा बाजार क्षेत्र मुर्तजा हुसैन रोड निवासी मो. इलियास की
ससुराल, तालाब गगनी शुक्ल खदरा बाजार कोतवाली कैसरबाग में है। इनका अपनी पत्नी आफरीन से पारिवारिक विवाद चल रहा है। बुधवार को इलियास अपनी ससुराल पहुंचा, जहां कहासुनी के दौरान उसने अपने साले फाजिल हुसैन (40) को गोली मारकर फरार हो गया। सूचना मिलते ही कैसरबाग पुलिस मौके पर पहुंची ने घायल को अस्पताल भेजा। जहाँ इलाज चल रहा है और खतरे से बाहर बताया जा रहा है।
कोतवाली कैसरबाग इंस्पेक्टर अंजनी मिश्रा के मुताबिक दिनांक 08.07.2026 को थाना कैसरबाग क्षेत्रान्तर्गत तालाब गगनी शुक्ल, खदरा बाजार में फायरिंग की सूचना प्राप्त हुई। सूचना प्राप्त होते ही थाना कैसरबाग पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची।
प्रारंभिक जांच में ज्ञात हुआ कि मो. इलियास पुत्र अहमद अली, निवासी मुर्तजा हुसैन रोड, राजा बाजार, थाना चौक, लखनऊ का अपनी पत्नी से पारिवारिक विवाद चल रहा था। इसी क्रम में आज वह अपनी ससुराल पहुंचा, जहां विवाद बढ़ने पर उसने अपने साले फाजिल हुसैन, उम्र लगभग 40 वर्ष निवासी तालाब गगनी शुक्ल, थाना कैसरबाग, पर फायरिंग कर दी।
घटना में फाजिल हुसैन के कंधे में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गए। उन्हें तत्काल उपचार हेतु बलरामपुर चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों के अनुसार घायल की स्थिति सामान्य है तथा वह खतरे से बाहर हैं।
घटना के संबंध में घायल की पत्नी आफरीन द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाना कैसरबाग पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है नामजद अभियुक्त मो. इलियास घटना के बाद मौके से फरार हो गया है, जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों का गठन कर संभावित स्थानों पर लगातार दबिश दी जा रही है।
घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य संकलित किए जा रहे हैं। प्रकरण के सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है तथा अन्य आवश्यक वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है।
