लखनऊ :
हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना
निगोहां क्षेत्र के सुदौली मोड़ के पास सोमवार को हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आने से राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने पुलिस और वन विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंची निगोहां पुलिस व वन विभाग की टीम ने मृत मोर को कब्जे में लेकर पंचनामा भर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मोर उड़ान भर रहा था। इसी दौरान वह ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।वन विभाग के रईस खान ने बताया कि प्रथम दृष्टया मोर की मौत हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आने से हुई प्रतीत हो रही है। पोस्टमार्टम और अन्य औपचारिक कार्रवाई के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
