सोमवार, 6 जुलाई 2026

अम्बेडकरनगर : मानव तस्करी के संगठित गिरोह का भंडाफोड़,सात गिरफ्तार।||Ambedkarnagar:Organized human trafficking gang busted; seven arrested.||

शेयर करें:
अम्बेडकरनगर : 
मानव तस्करी के संगठित गिरोह का भंडाफोड़,सात गिरफ्तार।
पुलिस ने अपहृता युवती सकुशल किया बरामद।
दो टूक :  अम्बेडकर नगर जनपद के कोतवाली अकबरपुर पुलिस टीम ने मानव तस्करी करने वाले गिरोह खुलासा करते हुए आधा दर्जन लोगों को गिरफ्तार कर अपहृता युवती को सकुशल बरामद किया। गिरोह आर्थिक रुप से कमजोर परिवार की
युवतियों को शादी का झांसा देकर राजस्थान एवं हरियाणा ले जाकर मोटी रकम लेकर बेच देते है।
विस्तार : 
पुलिस अधीक्षक सुश्री प्राची सिंह ने बताया कि अपराध नियंत्रण, महिला एवं बाल सुरक्षा तथा मानव तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाए जाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में थाना कोतवाली अकबरपुर पुलिस, एएचटी (Anti Human Trafficking Unit), स्वाट एवं सर्विलांस टीम को एक बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस टीम ने अंतर्राज्यीय मानव तस्करी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए सात लोगों को गिरफ्तार किया तथा उनके कब्जे से एक अपहृता युवती को सकुशल बरामद किया।
यह कार्रवाई थाना प्रभारी एएचटी उपनिरीक्षक जैद अहमद मय हमराही, जनपद की स्वाट एवं सर्विलांस टीम तथा थाना कोतवाली अकबरपुर के उपनिरीक्षक शैलेन्द्र चौधरी मय पुलिस बल बाल श्रम, भिक्षावृत्ति निषेध एवं मानव तस्करी की रोकथाम हेतु क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग एवं भ्रमणशील थे। इसी दौरान मुखबिर खास द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि कुछ लोग एक युवती को शादी का झांसा देकर राजस्थान एवं हरियाणा ले जाने की तैयारी में हैं तथा बसखारी मार्ग स्थित खिद्दिरपुर, टाटा मोटर्स के पास किसी वाहन की प्रतीक्षा कर रहे हैं। *सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम द्वारा तत्काल घेराबंदी कर मौके पर दबिश दी गई।।
पुलिस टीम ने मौके से बाबूलाल पुत्र छोगाराम निवासी सुमेरपुर जनपद पाली (राजस्थान), मोहनलाल पुत्र सुरताजी निवासी रामपुरा थाना सिरोही जनपद सिरोही (राजस्थान), नरेन्द्र कुमार पुत्र बाबूलाल निवासी सुमेरपुर जनपद पाली (राजस्थान), बीराराम पुत्र स्वर्गीय धर्माराम निवासी कोलीबाड़ा थाना सुमेरपुर जनपद पाली (राजस्थान), नसरूद्दीन पुत्र तौफीक निवासी मखनहा थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़, चन्द्रकला उर्फ पूनम पत्नी बीराराम निवासी कोलीबाड़ा थाना सुमेरपुर जनपद पाली (राजस्थान) तथा ऊषा पत्नी वेदप्रकाश निवासी भाऊकुआँ थाना जलालपुर जनपद अम्बेडकरनगर को गिरफ्तार कर लिया।इनके कब्जे से एक अपहृता युवती को सकुशल बरामद किया गया।
पूछताछ के दौरान मानव तस्करी के संगठित नेटवर्क का सनसनीखेज खुलासा हुआ। आरोपियों ने बताया कि उनका गिरोह आर्थिक रूप से कमजोर, असहाय एवं अनाथ परिवारों की युवतियों को अपना निशाना बनाता है। गिरोह के स्थानीय सदस्य ऐसे परिवारों की पहचान करते है, जिनके परिजन आर्थिक एवं सामाजिक रूप से कमजोर होने के कारण विरोध करने अथवा कानूनी कार्रवाई करने की स्थिति में नहीं होते है। इसके बाद उन्हें अच्छे एवं सम्पन्न परिवार में विवाह कराने का झांसा देकर विश्वास में लिया जाता है। अभियुक्तों ने बताया कि युवतियों के नाम बदलकर उनके फर्जी पहचान पत्र तैयार कराए जाते है तथा पूरी तरह योजनाबद्ध तरीके से एक फर्जी विवाह समारोह आयोजित किया जाता है। इस विवाह में गिरोह के सदस्य ही दूल्हा, बाराती एवं रिश्तेदार बनकर शामिल होते है ताकि किसी को संदेह न हो। विवाह उपरांत युवती को विदाई के बहाने राजस्थान एवं हरियाणा ले जाया जाता है । वहां तक ले जाने के लिये यात्रा के दौरान चन्द्रकला उर्फ पूनम अपहृता युवती के साथ भी रहती है।, जिससे चेकिंग अथवा पूछताछ के दौरान यह प्रतीत हो कि वह विवाह के बाद अपने ससुराल जा रही है। ताकि लड़की कही बहक न जाये व भाग न जाये कही चेकिंग व पूछताछ में इस तरह से पेश किया जाता है कि लडकी की शादी कराकर विदाई कराकर ले आ रहे है। अभियुक्त एक-दो दिन तक रेलवे स्टेशन अथवा बस स्टेशन के आसपास स्थित होटलों में रुककर परिस्थितियों का आकलन करते थे ताकि यदि किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न हो तो उसे अपने स्तर पर संभाला जा सके। राजस्थान एवं हरियाणा पहुंचने के बाद युवतियों को उनकी इच्छा के विरुद्ध  वैश्यावृत्ति में धकेल दिया जाता था तथा उनकी वापसी लगभग असंभव बना दी जाती थी। युवतियों की वास्तविक पहचान छिपाने के लिए उनके फर्जी दस्तावेज तैयार किए जाते थे, जिससे उनके परिजन अथवा पुलिस उनकी तलाश न कर सके।
पूछताछ में अभियुक्तों ने यह भी बताया कि एक युवती के एवज में राजस्थान के ग्राहकों से ₹2,00,000/- प्राप्त हुए थे, जिसमें ₹1,00,000/- नकद तथा ₹1,00,000/- बैंक खाते के माध्यम से प्राप्त किए गए। इस धनराशि में से ₹40,000/- नकद अभियुक्ता ऊषा के कब्जे से बरामद किए गए हैं। इस संबंध में थाना कोतवाली अकबरपुर पर मु0अ0सं0-407/2026 अंतर्गत धारा -143(2), 87, 318(4) भारतीय न्याय संहिता (BNS) एवं अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम, 1956 की धारा 9 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
पुलिस द्वारा गिरफ्तार सभी अभियुक्तों के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। साथ ही गिरोह से जुड़े अन्य फरार सदस्यों, उनके आर्थिक नेटवर्क तथा अन्य राज्यों में सक्रिय सहयोगियों के संबंध में विस्तृत विवेचना एवं गिरफ्तारी की कार्रवाई की जा रही है।
 गिरफ्तार तस्करों का नाम व पता।
1-बाबूलाल पुत्र छोगाराम उम्र करीब 60 वर्ष निवासी सुमेरपुर थाना सुमेरपुर जनपद पाली राजस्थान 
2- मोहनलाल पुत्र सुरताजी उम्र करीब 58 वर्ष निवासी रामपुरा थाना सिरोही जिला सिरोही राजस्थान 
3- नरेन्द्र कुमार पुत्र बाबूलाल उम्र करीब 27 वर्ष निवासी सुमेरपुर थाना सुमेरपुर जिला पाली राजस्थान 
4- बीराराम पुत्र स्व0 धर्माराम उम्र करीब 45 वर्ष निवासी ग्राम कोली बाडा थाना सुमेरपुर जिला पाली राजस्थान 
5- नसरूद्दीन पुत्र तौफीक उम्र करीब 21 वर्ष निवासी मखनहा थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़ 
6- चन्द्रकला उर्फ पूनम पत्नी बीराराम उम्र करीब 35 वर्ष निवासी कोली बाड़ा थाना सुमेरपुर जिला पाली राजस्थान 
7- ऊषा पत्नी वेदप्रकाश उम्र करीब 40 वर्ष निवासी भाऊकुंआ थाना जलालपुर जनपद अम्बेडकरनगर 
बरामदगी का विवरण-
₹40,000/- नकद 
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-- 
1-प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह थाना को0 अकबरपुर जनपद अम्बेडकरनगर
 2-निरीक्षक संजय कुमार पाण्डेय प्रभारी सर्विलांस सोल जनपद अम्बेडकरनगर मय टीम
 3-उ0नि0 अजीत कुमार पाण्डेय प्रभारी स्वाट टीम जनपद अम्बेडकरनगर मय टीम
 4-उ0नि0 जैद अहमद प्रभारी AHT थाना जदनपद अम्बेडकरनगर मय हमराही टीम
 5-उ0नि0 शैलेन्द्र चौधरी थाना को0 अकबरपुर 
 6-म0उ0नि0 प्रियांशू भट्ट थाना को0 अकबरपुर 
जनपद अम्बेडकरनगर पुलिस महिला एवं बाल सुरक्षा के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है। मानव तस्करी, महिला उत्पीड़न एवं संगठित अपराध से जुड़े प्रत्येक मामले में कठोर एवं प्रभावी कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।