लखनऊ :
कांग्रेस मुख्यालय में मिसाइल मैन डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि।।
दो टूक : देश के पूर्व राष्ट्रपति एवं 'मिसाइल मैन' डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर सोमवार को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री अजय राय समेत पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने डॉ. कलाम के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।
विस्तार :
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में सोमवार को देश के पूर्व राष्ट्रपति एवं मिसाइल मैन डाक्टर एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम का संपूर्ण जीवन सादगी, ईमानदारी और राष्ट्रसेवा का प्रतीक था। उन्होंने कहा कि एक सामान्य परिवार से देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद तक पहुंचने का उनका संघर्ष और उपलब्धियां आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। देश की सुरक्षा को मजबूत बनाने और मिसाइल तकनीक के क्षेत्र में भारत को आत्मनिर्भर बनाने में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता डॉ. उमाशंकर पाण्डेय, विचार विभाग के उपाध्यक्ष सुरेन्द्र यादव, शहर अध्यक्ष डॉ. शहजाद आलम, कुलदीप दिवाकर, अनामिका यादव, अब्दुल्ला शेर खान, संजय सिंह, जैनब हैदर, के.के. शुक्ला, रजनीश यादव, राकेश पांडेय, शैलेन्द्र दीक्षित, सोम विकल, अजय वर्मा, मसूद अहमद, अजीत मौर्य सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
