गुरुवार, 30 जुलाई 2026

लखनऊ :श्रद्धा का महासंगम, सुरक्षा का महाकवच: श्रावण और कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस हाई अलर्ट, शिवालयों पर अभेद सुरक्षा घेरा।।||Lucknow:A great gathering of faith, a great shield of security: Police on high alert for the Shravan and Kanwar Yatras, with an impenetrable security cordon around Shiva temples.||

शेयर करें:
लखनऊ :
श्रद्धा का महासंगम,सुरक्षा का महाकवच:श्रावण और कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस हाई अलर्ट, शिवालयों पर अभेद सुरक्षा घेरा।।
●प्रमुख मंदिरों से कांवड़ मार्ग तक चप्पे-चप्पे पर पुलिस की रहेगी नजर, अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई।
दो टूक : श्रावण मास के शुभारंभ के साथ ही राजधानी लखनऊ पूरी तरह शिवमय हो गई है। लाखों शिवभक्तों और कांवड़ियों की आस्था को सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट ने अभूतपूर्व सुरक्षा व्यवस्था लागू कर दी है। प्रमुख शिवालयों, कांवड़ यात्रा मार्गों, संवेदनशील क्षेत्रों और मिश्रित आबादी वाले इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। शहर के चप्पे-चप्पे पर सीसीटीवी कैमरों की नजर रहेगी, जबकि सोशल मीडिया पर भी 24 घंटे निगरानी रखी जाएगी।
विस्तार : 
 संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून एवं अपराध बबूल कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि सावन के महीने मे शिवभक्त श्रद्धालुओ के द्वारा कांवड़ यात्रा को लेकर राजधानी लखनऊ के नागेश्वर महादेव, मनकामेश्वर, महाकालेश्वर, श्री ओंकारेश्वर, बुद्धेश्वर महादेव और चंद्रिका देवी मंदिर समेत सभी प्रमुख धार्मिक स्थलों पर सुरक्षा के लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट ने विशेष सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को व्यवस्थित रखने के लिए बैरिकेडिंग, पुलिस पिकेट, पैदल गश्त और वरिष्ठ अधिकारियों की लगातार मॉनिटरिंग की व्यवस्था की गई है।
कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित बनाने के लिए डायल-112, पिंक मोबाइल, एंटी रोमियो स्क्वॉड, महिला पुलिसकर्मी और सादे कपड़ों में तैनात पुलिसकर्मी लगातार भ्रमण करेंगे। महिला कांवड़ियों की सुरक्षा पर विशेष फोकस रखा गया है। वहीं, एलआईयू की टीमें असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर बनाए रखेंगी।
यात्रा के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था भी पूरी तरह बदली गई है। बुद्धेश्वर चौराहा, मनकामेश्वर मंदिर ढाल, डालीगंज चौराहा, हनुमान सेतु, पाल तिराहा, दुबग्गा तिराहा, बाराबिरवा तिराहा और सीतापुर रोड सहित कई स्थानों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा। पुलिस ने नागरिकों से जारी ट्रैफिक एडवाइजरी का पालन करने की अपील की है।
जलाशयों और घाटों पर किसी भी दुर्घटना से निपटने के लिए SDRF की टीमें तैनात रहेंगी, जबकि मंदिर परिसरों और कांवड़ मार्गों पर 24×7 सीसीटीवी निगरानी के जरिए हर गतिविधि पर नजर रखी जाएगी।
लखनऊ पुलिस ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि सोशल मीडिया पर अफवाह, भड़काऊ पोस्ट या आपत्तिजनक सामग्री साझा करने वालों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आमजन से अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें और अफवाहों से बचें।
दो टूक:
इस बार लखनऊ में सिर्फ आस्था का उत्साह ही नहीं, बल्कि सुरक्षा का ऐसा मजबूत कवच भी तैयार किया गया है, जिससे हर शिवभक्त निश्चिंत होकर भोलेनाथ के दर्शन और कांवड़ यात्रा का पुण्य लाभ उठा सके। "हर हर महादेव" के जयघोष के बीच पुलिस का संदेश साफ है श्रद्धा भी सुरक्षित रहेगी और व्यवस्था भी।
आईपीएस बबलू कुमार के द्वारा दी गई बाइट--