लखनऊ :
शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी युवक गिरफ्तार।।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के गाजीपुर थाना पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
विस्तार :
पुलिस के अनुसार बीते 15 जुलाई को पीड़िता ने थाना गाजीपुर में तहरीर देकर आरोप लगाया कि मोहित रस्तोगी नाम के युवक ने उससे शादी का वादा कर होटल उत्कर्ष, सेक्टर-14 में शारीरिक संबंध बनाए। बाद में शादी से मुकर गया और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी।
पीड़िता की शिकायत के आधार पर थाना गाजीपुर में मु0अ0सं0 240/2026 के तहत धारा 69 एवं 351(3) बीएनएस में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की गई।
पुलिस को 17 जुलाई को मुखबिर से सूचना मिली, जिसके आधार पर आरोपी मोहित रस्तोगी (25 वर्ष) पुत्र विनोद कुमार, निवासी मानस ग्रीन, शिव सिटी जरहरा, थाना इंदिरानगर, लखनऊ को मुंशी पुलिया चौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।
पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही उसके आपराधिक इतिहास की जानकारी अन्य थानों एवं जनपदों से भी जुटाई जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में चौकी प्रभारी मुंशी पुलिया उपनिरीक्षक अभिषेक पाण्डेय तथा कांस्टेबल रविन्द्र सिंह शामिल रहे।
