मंगलवार, 28 जुलाई 2026

लखनऊ : राजधानी में महिला समेत हास्पिटल के सुपरवाइजर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी।||Lucknow: A woman and a hospital supervisor committed suicide by hanging themselves in the capital; police are investigating.||

शेयर करें:
लखनऊ  : 
राजधानी में महिला समेत हास्पिटल के सुपरवाइजर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी।
दो टूक  :  राजधानी लखनऊ में सोमवार को अलग-अलग थाना क्षेत्रों में फांसी लगाकर आत्महत्या करने की दो घटनाओं से सनसनी फैल गई। पहली घटना थाना नाका क्षेत्र में सामने आई, जहां 38 वर्षीय महिला ने अपने कमरे में पंखे के कुंडे से फंदा लगाकर जान दे दी। वहीं दूसरी घटना थाना कैंट क्षेत्र में हुई, जहां मैक्स हॉस्पिटल में कार्यरत 30 वर्षीय सुपरवाइजर ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दोनों मामलों में पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
विस्तार :
पुलिस के अनुसार मंगलवार तड़के भोर में थाना नाका पुलिस को सूचना मिली कि एमएम-4/80, विनय खंड-4, गोमतीनगर स्थित मकान में एक महिला ने कमरे में पंखे के कुंडे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
मौके पर पता चला कि मृतका की पहचान हिमानी मिश्रा (38 वर्ष) पत्नी सतेन्द्र मिश्रा, मूल निवासी 55, न्यू गणेशगंज, नाका हिण्डोला, लखनऊ के रूप में हुई। बताया गया कि महिला ने अपने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। परिजनों ने उन्हें फंदे से नीचे उतार लिया था, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और परिजनों से पूछताछ कर आवश्यक जानकारी जुटाई। मृतका के पिता प्रमोद कुमार त्रिपाठी पुत्र स्व. मूलचंद त्रिपाठी, निवासी विनय खंड-4, गोमतीनगर द्वारा घटना की फौती सूचना दी गई है।
थाना नाका पुलिस ने नियमानुसार पंचायतनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
कैंट क्षेत्र में मैक्स हॉस्पिटल के सुपरवाइजर ने लगाई फांसी।
दूसरी घटना थाना कैंट क्षेत्र के मकान संख्या-726, आजाद मोहन, सदर कैंट में हुई। पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलते ही थाना कैंट पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
जांच में मृतक की पहचान दीपांकर नाथ (30 वर्ष) पुत्र स्व. राजेंद्र नाथ के रूप में हुई। वह मैक्स हॉस्पिटल, लखनऊ में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत थे।
प्रारंभिक जांच में सामने आया कि मृतक की पत्नी अपने मायके गई हुई थीं और घटना के समय वह घर पर अकेले थे। सूचना मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया तथा परिजनों को सूचना दी।
घटना की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्र कर जांच की।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच जारी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट सहित अन्य साक्ष्यों के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।
दो टूक: राजधानी में एक ही दिन सामने आई इन दोनों आत्महत्या की घटनाओं ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल दोनों मामलों में पुलिस सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।