लखनऊ :
विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल ने सेवा सप्ताह के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम किया आयोजित।
।।संवाददाता -डी एस शास्त्री।।
दो टूक : विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल द्वारा चलाए जा रहे सेवा सप्ताह के अंतर्गत आज रामलीला मैदान में पर्यावरण संरक्षण एवं प्रकृति संवर्धन के उद्देश्य से वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विस्तार :
विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल के द्वारा
सेवा सप्ताह के तहत शनिवार को वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा उनके संरक्षण का संकल्प लिया। उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण को संतुलित रखने का माध्यम नहीं हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की आधारशिला भी हैं। प्रत्येक नागरिक को अपने जीवन में कम से कम दस वृक्ष अवश्य लगाना चाहिए तथा उसकी देखभाल का भी संकल्प लेना चाहिए।
इस अवसर पर शुभम सिंह गौर (अधिवक्ता), जिला संयोजक, बजरंग दल, धीरज सोनकर, जिला मंत्री, विश्व हिन्दू परिषद, शिवम, धुरव, सुमित, अभिलाष सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन पर्यावरण संरक्षण एवं समाज सेवा के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के संकल्प के साथ हुआ।
