लखनऊ :
वृद्धाश्रम में सेवा और सम्मान का अनूठा संगम,व्यापार मंडल ने मनाया संरक्षक का जन्मोत्सव।
दो टूक : अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल, उतरेटिया इकाई ने अपने संरक्षक सत्येंद्र प्रताप सिंह का जन्मदिवस सरोजनीनगर स्थित वृद्धाश्रम में सेवा और सामाजिक सरोकार के साथ मनाया। इस अवसर पर वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों के बीच मिठाई, फल, बिस्कुट, नमकीन का वितरण किया गया तथा उन्हें वस्त्र भी भेंट किए गए।
विस्तार :
उतरठिया ब्यापार मण्डल के संरक्षक
सत्येंद्र प्रताप सिंह के जन्मदिवस पर ब्यापारियों ने सरोजनी नगर वृद्धा आश्रम मे मनाकर सेवा समर्पण भाव की मिसाइल पेश किया।
कार्यक्रम के दौरान वृद्धाश्रम के संस्थापक डॉ. सुशील चंद्र त्रिवेदी को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बुजुर्गों ने व्यापार मंडल के इस सामाजिक प्रयास की सराहना करते हुए सभी पदाधिकारियों को आशीर्वाद दिया।
व्यापार मंडल के अध्यक्ष ललित सक्सेना ने कहा कि उनकी पूरी टीम समाज सेवा के लिए सदैव तत्पर रहेगी। उन्होंने कहा कि वृद्धाश्रम में रहने वाले बुजुर्गों को जब भी किसी सहयोग की आवश्यकता होगी, व्यापार मंडल हरसंभव सहायता के लिए उनके साथ खड़ा रहेगा।
कार्यक्रम में महिला अध्यक्ष बीनू मिश्रा, संरक्षक सत्येंद्र प्रताप सिंह, मीडिया प्रभारी विजय श्रीवास्तव एवं आर.के. मिश्रा, वरिष्ठ महामंत्री श्याम साहू, महामंत्री चंदन गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष बृजपाल सिंह, उपाध्यक्ष चंद्रेश यादव, संगठन महामंत्री दिगंबर वडवाल, संदीप पांडेय, एकलव्य अग्रहरि, संतोष यादव सहित व्यापार मंडल के अनेक पदाधिकारी और व्यापारी उपस्थित रहे।
दो टूक मीडिया
सेवा, सम्मान और सामाजिक उत्तरदायित्व का यह आयोजन समाज के प्रति संवेदनशीलता का संदेश देता है। वृद्धजनों के साथ जन्मदिवस मनाकर व्यापार मंडल ने यह संदेश दिया कि उत्सव तभी सार्थक है, जब उसमें जरूरतमंदों के चेहरे पर मुस्कान लाने का प्रयास भी शामिल हो।
