रविवार, 26 जुलाई 2026

लखनऊ : पड़ोसी की लाठी,डंडों से पीटकर हत्या करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार,गए जेल।।||Lucknow: Three accused of beating a neighbor to death with sticks and rods have been arrested and sent to jail.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
पड़ोसी की लाठी,डंडों से पीटकर हत्या करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार,गए जेल।।
दो टूक  : राजधानी लखनऊ के थाना गोसाईगंज क्षेत्र में पड़ोसी के घर आने-जाने को लेकर चल रहा विवाद खूनी वारदात में बदल गया। मामूली कहासुनी के बाद तीन लोगों ने एक युवक पर डंडों से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। अस्पताल में इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त तीन डंडे भी बरामद कर लिए हैं।
विस्तार :
गोसाईगंज इस्पेक्टर डी के सिंह के मुताबिक बीते 24/25 जुलाई की देर रात स्थानीय थाना क्षेत्र उम्मेदखेड़ा गांव निवासी महेश रावत घायल अवस्था में गोसाईगंज थाने पहुंचे और पड़ोसी शिवा, राजन व पच्चू के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी की तहरीर दी। पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर उन्हें उपचार के लिए सीएचसी गोसाईगंज भेजा, जहां से गंभीर हालत में सिविल अस्पताल रेफर किया गया। इलाज के दौरान घायल महेश की दु:खद मौत हो गई । जिसके बाद मुकदमे में हत्या की धारा जोड़ दी गई।पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए तीनों नामजद आरोपियों राजन (21), शिवा (20) और पच्चू (60) को इंदिरा नहर स्थित हबुआ पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल किए गए तीनों डंडे भी बरामद कर लिए गए।
पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि मृतक महेश का उनके घर आना-जाना उन्हें पसंद नहीं था। कई बार मना करने के बावजूद वह उनके घर आता रहा, जिससे दोनों पक्षों के बीच तनाव बना हुआ था। 24 जुलाई की रात शिवा और राजन पच्चू के घर के बाहर बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान महेश वहां पहुंच गया। पुराने विवाद को लेकर कहासुनी शुरू हुई और देखते ही देखते तीनों ने डंडों से महेश पर हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा और आरोपी मौके से फरार हो गए।
घायल महेश की उपचार के दौरान मौत होने के बाद पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की और कुछ ही समय में तीनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या समेत अन्य धाराओं में विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
थाना गोसाईगंज पुलिस की त्वरित कार्रवाई से हत्या की इस गंभीर वारदात का शीघ्र खुलासा करते हुए तीनों आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया गया।