शुक्रवार, 3 जुलाई 2026

लखनऊ : चोरो ने बंद मकान का ताला-तोड़कर लाखों के जेवर नगदी की चोरी।Lucknow: Thieves broke into a locked house and stole jewellery and cash worth lakhs.|

शेयर करें:
लखनऊ : 
चोरो ने बंद मकान का ताला-तोड़कर लाखों के जेवर नगदी की चोरी।
●घर में ताला लगा परिवार नोएडा मे रहता है।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के कोतवाली पीजीआई क्षेत्र के  राजीव नगर तेलीबाग में बेखौफ चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाते हुए ताला तोड़कर इत्मीनान से लाखों रुपये के जेवर और नकदी चोरी कर ले गए
चोरी की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुचकर छानबीन शुरु कर दी।घटना 20 जून की रात को हुई बताई जा रही है।  पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की सघन जांच शुरू कर दी है।
विस्तार :
जानकारी के अनुसार थाना पीजीआई क्षेत्र राजीव नखर घोषियाना तेलीबाग निवासी
मकान मालिक उमेश भट्ट अपने परिवार के साथ नोएडा में रहते हैं। पड़ोसियों ने घर का मुख्य दरवाजा खुला देखा उन्हें चोरी होने  की जानकारी दी और फोन पर उन्हें सूचित किया। सूचना मिलते ही उमेश भट्ट ने डायल-112 पर पुलिस को जानकारी दी।
पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की। घर के अंदर अलमारी और बक्सों के ताले टूटे मिले, जबकि सारा सामान बिखरा पड़ा था। जांच के दौरान 35 हजार रुपये नकद के अलावा उमेश भट्ट की दिवंगत मां के सोने के गहने गायब पाए गए।
पीड़ित उमेश भट्ट ने इस संबंध में पीजीआई थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर बीते बुधवार को मुकदमा दर्ज कर घर के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के सहारे चोरो की तलाश शुरू कर दी है।