लखनऊ :
चार बीघे जमीनी को लेकर दो पक्षों में खूनी-संघर्ष,चली गोली,6 जख्मी।।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना रहिमाबाद क्षेत्र गोपालपुर गांव में बुधवार को 4 बीघा जमीन को लेकर को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मार-पीट और फायरिंग हुई। दोनों पक्षों के कुल 6 लोग घायल हो गए। दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हे इलाज के लिए केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर मे भर्ती किया गया है।
विस्तार :
मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को थाना रहिमाबाद क्षेत्र गोपालपुर गांव में चार बीघा भूमि का बैनामा 12 जून को हुआ था। बुधवार दोपहर करीब 3 बजे राम सिंह यादव, अनिल कुमार और कुलदीप कुमार रावत अपनी भूमि पर पहुंचे थे। वहां पहले से मौजूद घनश्याम यादव, सावित्री, संतोष समेत अन्य लोगों से जमीन को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद ने विकराल रुप ले लिया और दोनों पक्षों मे जमकर मारपीट हुई इसी दौरान अनिल कुमार ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से एक राउंड फायरिंग कर दिया। घटना की सूचना पाकर रहीमाबाद पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया।
सभी घायलों को नजदीकी हास्पिटल भिजवाया, जहां से दोनों पक्षों के एक-एक गंभीर घायल को बेहतर उपचार के लिए केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं।
अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई है पुलिस के मुताबिक मेडिकल परीक्षण में किसी भी व्यक्ति को गोली लगने की पुष्टि नहीं हुई है।
