लखनऊ :
पुलिस ने दबंगो और मारपीट मामले में एफआईआर किया दर्ज।।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के कोतवाली
मोहनलालगंज क्षेत्र के हरंकशगढी निवासी अनुज कुमार ने पुलिस से लिखित शिकायत करते हुये बताया बीते शनिवार को वाद विवाद के बाद विपक्षी शिवचन्द्र यादव ने अपने बेटे शिवा उर्फ भोला,सचिन,सत्यम,
अनिल निवासीगण रानीखेड़ा मजरा पुरसेनी ने लाठी डंडो से उसकी व चचेरे भाईयो की जमकर पिटाई कर दी ओर जान से मारने की धमकि देते हुये आरोपी मौके से भाग निकले।इस दौरान गले में पहनी सोने की चेन टूटकर गिर गयी।इंस्पेक्टर रामबाबू सिंह ने बताया पीड़ित की तहरीर पर आरोपियो के विरूद्व मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी गयी है।
