गुरुवार, 2 जुलाई 2026

लखनऊ : मोहनलालगंज उपनिबंधक कार्यालय के नवीन भवन निर्माण का विधायक ने किया भूमिपूजन।||Lucknow: The MLA performed the groundbreaking ceremony for the construction of the new building for the Mohanlalganj Sub-Registrar's Office.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
मोहनलालगंज उपनिबंधक कार्यालय के नवीन भवन निर्माण का विधायक ने किया भूमिपूजन।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के मोहनलालगंज विधायक अमरेश रावत ने कहा आधुनिक भवन से जनता को मिलेगी बेहतर सुविधा।
विस्तार : 
लखनऊ के मोहनलालगंज कस्बे स्थित उपनिबंधक कार्यालय के नवीन भवन निर्माण का बुधवार को स्टाम्प एवं न्यायालय शुल्क मंत्री रविन्द्र जायसवाल ने वर्चुअल माध्यम से शिलान्यास किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक अमरेश कुमार रावत ने एआईजी स्टाम्प प्रथम राजेश कुमार तिवारी, आईजी स्टाम्प द्वितीय रमेश चंद्र तथा उपनिबंधक विभा द्विवेदी तिवारी की उपस्थिति में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन कर भवन निर्माण की नींव में प्रथम ईंट रखी। इसके बाद विधायक ने शिलापट का लोकार्पण किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक अमरेश कुमार रावत ने कहा कि प्रदेश सरकार आमजन को बेहतर और पारदर्शी प्रशासनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार आधारभूत ढांचे को मजबूत कर रही है। उपनिबंधक कार्यालय का नवीन भवन बनने से लोगों को आधुनिक वातावरण में सुविधाजनक सेवाएं मिलेंगी तथा दस्तावेजों के पंजीकरण संबंधी कार्य अधिक सुगमता और व्यवस्थित ढंग से संपन्न होंगे। उन्होंने कहा कि सरकार विकास कार्यों को प्राथमिकता देते हुए प्रत्येक क्षेत्र में आवश्यक सरकारी भवनों का निर्माण करा रही है।
उपनिबंधक विभा द्विवेदी तिवारी ने क्षेत्रीय विधायक सहित सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया और नवीन भवन निर्माण की रूपरेखा की जानकारी दी।इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख ओम प्रकाश शुक्ला,गोसाईंगंज ब्लॉक प्रमुख विनय वर्मा,सब रजिस्टार संतोष सिंह,प्रीति विक्रम सिंह,अभिषेक दुबे, एलडीबी अध्यक्ष अशोक तिवारी, बार एसोसिएशन अध्यक्ष कौशलेन्द्र शुक्ला, महामंत्री रामलखन, चेयरमैन प्रतिनिधि अजय पांडे,राजू सिंह,आयुष त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता व क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।