लखनऊ :
अंग्रेजी शराब की दुकान का ताला तोड़कर चोरी,नकदी समेत शराब और मोबाइल पर हाथ साफ।।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना बंथरा क्षेत्र में बेखौफ चोरों ने एक अंग्रेजी शराब व बीयर की दुकान को निशाना बनाते हुए शटर का ताला तोड़कर हजारों रुपये की नकदी, शराब की बोतलें और मोबाइल फोन चोरी कर लिया। पीड़ित सेल्समैन की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विस्तार :
जानकारी के मुताबिक हरदोई जनपद के माधोगंज थाना क्षेत्र स्थित तकिया धरमपुर निवासी विनय पुत्र अनिल जायसवाल ने थाना बंथरा पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह हरौनी स्थित अंग्रेजी शराब व बीयर की दुकान पर सेल्समैन के रूप में कार्यरत है। 21 जुलाई की आधी रात भोजन करने के बाद जब वह दुकान पर पहुंचा तो शटर का ताला टूटा हुआ मिला। अंदर जाकर देखा तो दुकान में रखे करीब 60 हजार रुपये की नकदी, 100 पाइपर ब्रांड के 24 पव्वे तथा उसका मोबाइल फोन गायब था।
चोरी की घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी।
पीड़ित सेल्समैन की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालते हुए चोरों की तलाश में जुटी हुई है।
