लखनऊ :
हम दरोगा है तुमने कैसे पूछ लिया हेलमेट कहाँ है घटना का सार पढ़कर समझे --
●दरोगा साहब डीजी लॉकर में रखे सारे डॉक्यूमेंट को नही मानते।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना नाका क्षेत्र डीएवी कालेज के पास बिना हेलमेट लगाए अपने प्राइवेट बाइक से पहुचक एक पाँच लाख की बाइक सवार से डॉक्यूमेंट्स माँगते हैं। तब बाइक सवार इनसे सवाल पूछ कि आपके पास हेलमेट क्यों नहीं है और आप ऐसे डायरेक्ट हमको कैसे रुकवा सकते हैं इसी बात पर गुस्सा होकर दरोगा बाबू आग बबूला हो गए युवक बाइक बिना मतलब के सीज करने लगते हैं जबकि बाइक सवार युवक डीजी लॉकर में सारा डॉक्यूमेंट दिखा रहा था।
दरोगा साहब बोले "थाने चलो, गाड़ी थाने में मिलेगी"। पर व्यक्ति चाबी नहीं देता है इन लोगों को और बोलता है "आप डीजी लॉकर में सारा डॉक्यूमेंट देख लीजिए, हम दिखा रहे हैं"। पर ये लोग डीजी लॉकर देखने से मना कर देते हैं और बोलते हैं "पहले क्यों नहीं दिखाया, तुम मेरे बारे में कैसे पूछ लिया कि हम बिना हेलमेट हैं या कुछ हैं? हम वर्दी पहने हुए हैं तो हम सही हैं, चाहे हेलमेट पहने रहें चाहे ना रहेंऊपर से ये लोग ट्रिपल लोडिंग होकर आए थे एक बाइक पर। जिसे एक पुलिस वाले और पीछे से दो पुलिस वाले बैठकर इस पाँच लाख के बाइक को धकेल रहे थे। और ऐसे करके ये गाड़ी को थाने ले चल जाते हैं। गाड़ी में अब ये कुछ तोड़फोड़ करेंगे और व्यक्ति को कैसे भी ये लोग परेशान करेंगे ये हमारे उत्तर प्रदेश के लखनऊ के पुलिस वाले हैं।
घटना की वीडियो शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है घटना कब की है यह स्पष्ट नही है।इण्टरनेट पर वायरल वीडियो की पुष्टि दो टूक मीडिया नही करता है।
●वायरल वीडियो - -
