मंगलवार, 28 जुलाई 2026

लखनऊ :इन्सानियत शर्मसार ,होटल में बंधक बनाकर दुष्कर्म कराने के आरोप में पांच गिरफ्तार।।||Lucknow: Five arrested for rape after holding a woman hostage in a hotel.

शेयर करें:
लखनऊ : 
इन्सानियत शर्मसार,होटल में बंधक बनाकर दुष्कर्म कराने के आरोप में पांच गिरफ्तार।।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के मोहनलालगंज क्षेत्र में एक नाबालिग किशोरी को नौकरी का झांसा देकर होटल में बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म कराने का सनसनीखेज मामले में मोहनलालगंज पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित पांच लोगों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से सभी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विस्तार :
पुलिस के अनुसार निगोहां थाना क्षेत्र के एक गांव की 16 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर मोहनलालगंज के गदियाना स्थित एक घर लाया गया। आरोप है कि महिला राबिया और खुशबू ने किशोरी को नौकरी दिलाने का झांसा दिया और 18 जुलाई को उसे पीजीआई क्षेत्र के एक होटल में ले गईं। जहां तीन दिनों तक किशोरी को बंधक बनाकर रखा गया और राबिया के परिचित बुजुर्ग द्वारिका रैदास निवासी असरफनगर ढडवा, थाना बिजनौर से जबरन दुष्कर्म कराया गया।
पुलिस जांच में सामने आया कि इस पूरे घटनाक्रम में राबिया, उसका पति विनोद, खुशबू और उसका पति दुर्गेश भी शामिल थे। 
पीड़िता की भाभी की तहरीर पर मोहनलालगंज पुलिस ने दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट, अपहरण सहित अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।
इंस्पेक्टर रामबाबू सिंह ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए हुलासखेड़ा चौकी प्रभारी राम सागर गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई थी। टीम ने किसान पथ स्थित पुरनपुर अंडरपास के पास से पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। सभी को न्यायालय में पेश किए जाने के बाद जेल भेज दिया गया।
पुलिस ने बताया कि जिस होटल में किशोरी को बंधक बनाकर रखा गया था, वहां लगे सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर कब्जे में लेकर जांच की जा रही है। यदि जांच में होटल प्रबंधन की किसी प्रकार की संलिप्तता या लापरवाही सामने आती है तो उसके विरुद्ध भी कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।