बुधवार, 22 जुलाई 2026

लखनऊ : शराब ठेके का शटर तोड़कर चोरी करने वाले बाप-बेटे गिरफ्तार||Lucknow: Father and son arrested for breaking the shutter of a liquor shop and stealing||

शेयर करें:
लखनऊ : 
शराब ठेके का शटर तोड़कर चोरी करने वाले बाप-बेटे गिरफ्तार।
●48 घंटे में पुलिस ने चोरी का खोला राज, शातिर पहुचे  हवालत।।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना नगराम क्षेत्र में अंग्रेजी शराब के ठेके में हुई लाखों रुपये की चोरी का पुलिस ने महज 48 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए शटर तोड़कर गल्ले से ₹1,11,900 उड़ाने वाले एक शातिर को गिरफ्तार कर लिया है जबकि वारदात में शामिल 16 वर्षीय बाल अपचारी को संरक्षण में लिया है। पुलिस ने चोरी की पूरी रकम और वारदात में इस्तेमाल की गई लोहे की सरिया भी बरामद कर ली है।
●ठेके के पास गिरफ्तार आरोपी दुकान है बाल अपचारी को भी गल्ले में रखी नकदी की पूरी जानकारी थी।
बाप बेटे ने मिलकर चोरी की योजना बनाकर घटना को अंजाम दिया।
विस्तार : 
बताते चले कि- थाना नगराम क्षेत्र करोरा स्थित कम्पोजिट अंग्रेजी शराब ठेके में बीते 19-20 की अज्ञात बदमाशों ने देर रात शटर को लोहे की सरिया से तोड़कर दुकान में प्रवेश किया और गल्ले में रखी नकदी लेकर फरार हो गए। अगले दिन ठेका संचालक की तहरीर पर थाना नगराम पुलिस ने  मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीमे छानबीन शुरु कर दी।
थाना नगराम इस्पेक्टर अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि ठेके के भीतर रखी नकदी की सटीक जानकारी और मौके की रेकी के दम पर वारदात को अंजाम दिया गया था, लेकिन पुलिस की तकनीकी जांच और सीसीटीवी विश्लेषण ने शातिरों की पूरी योजना ध्वस्त कर दी।पुलिस टीम ने 48 घंटे के भीतर रकम बरामद होने और आरोपियों को गिरफ्तार करने मे कामयाब रही। गिरफ्तार आरोपी राघुवेन्द्र कश्यप निवासी करोरा नगराम के विरुद्घ आगे की कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस ने 30-40 कैमरों की पड़ताल से खुली चोरी की परतें।
थाना नगराम पुलिस ने घटना के बाद इलाके के 30 से 40 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज, इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की मदद से जांच शुरू की। तकनीकी साक्ष्यों ने पुलिस को सीधे आरोपियों तक पहुंचा दिया। बुधवार को भैंसनहा पुल के पास से पुलिस ने राघुवेन्द्र कश्यप (45) को गिरफ्तार कर लिया जबकि उसके साथ बारदात मे शामिल उसके नाबालिग बेटे को संरक्षण में ले लिया है।
बगल की दुकान से बनी चोरी की साजिश।
पुलिस पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा हुआ। गिरफ्तार आरोपी की दुकान शराब ठेके के बिल्कुल बगल में है जबकि बाल अपचारी का ठेके पर अक्सर आना-जाना था। उसे पता था कि ठेका बंद होने के बाद गल्ले में बड़ी रकम रहती है। इसी जानकारी के आधार पर दोनों ने वारदात की योजना बनाई और रात के अंधेरे में दुकान का शटर तोड़कर नकदी समेट ले गए।
●पूरी रकम बरामद, बढ़ाई गई धाराएं।
पुलिस ने  गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 1,11,900 रुपया नकद और घटना में प्रयुक्त लोहे की सरिया बरामद कर ली। मामले में बरामदगी के बाद पुलिस ने मुकदमे में बीएनएस की धारा 317(2) भी बढ़ाते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस टीम की मुस्तैदी लाई रंग।
प्रभारी निरीक्षक अंजनी कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने तकनीकी जांच, सीसीटीवी विश्लेषण और मुखबिर तंत्र की मदद से महज दो दिन में इस चोरी का खुलासा कर दिया। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक दिनेश कुमार पाठक, अनुज भाटी, चन्द्रशेखर, राकेश कुमार मिश्रा तथा कांस्टेबल हरीश कुमार मिश्रा, पवन कुमार, शिव कुमार और अखिलेश उपाध्याय की अहम भूमिका रही।