रविवार, 5 जुलाई 2026

लखनऊ : पुलिस की सक्रियता से एक घंटे में सकुशल मिली लापता किशोरी, परिजनों ने जताया आभार।||Lucknow: Due to the prompt action of the police, the missing girl was found safe within an hour; her family expressed their gratitude.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
पुलिस की सक्रियता से एक घंटे में सकुशल मिली लापता किशोरी, परिजनों ने जताया आभार।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के निगोहां कस्बे के एक राजकीय इंटर कॉलेज में शनिवार को बड़ी बहन के साथ प्रवेश दिलाने गई एक नाबालिग किशोरी कॉलेज के बाहर से अचानक लापता हो गई। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिलने पर बड़ी बहन ने पिता दिलीप यादव निवासी गनेशीखेड़ा को फोन कर घटना की जानकारी दी।
सूचना मिलते ही पिता मौके पर पहुंचे और निगोहां थाने में चौकी प्रभारी अनूप तिवारी को प्रार्थना पत्र देकर बेटी की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई। मामले की गंभीरता को देखते हुए चौकी प्रभारी ने बिना देर किए मिशन शक्ति टीम के साथ किशोरी की तलाश शुरू कर दी।
पुलिस ने कॉलेज और उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा प्राप्त तथ्यों के आधार पर तेजी से जांच आगे बढ़ाई। पुलिस की सक्रियता, त्वरित कार्रवाई और प्रभावी खोजबीन के चलते महज एक घंटे के भीतर लापता किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया गया।
इसके बाद पुलिस ने किशोरी के पिता और अन्य परिजनों को थाने बुलाकर आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उसे उनके सुपुर्द कर दिया। बेटी के सकुशल मिलने पर परिजनों ने राहत की सांस ली और निगोहां पुलिस की तत्परता एवं संवेदनशील कार्यशैली की सराहना करते हुए आभार जताया।
●पड़ोसियो ने मां-बेटे को पीटा,मुकदमा दर्ज।
निगोहां थाना क्षेत्र के उतरावां मजरा कुर्मिनखेड़ा गांव निवासी ललित कुमार ने पुलिस से लिखित शिकायत करते हुये बताया उसकी चचेरी भाभी गीता ने अपने दरवाजे का कुड़ा मेरे दरवाजे पर डाल दिया जिसका विरोध मां ने जताया तो गीता ने अपने परिवार के सरवन,अजीत,सुजीत के साथ मिलकर लाठी डंडो से मेरी मां व छोटे भाई की पिटाई कर घायल कर दिया ओर जान से मारने की धमकी भी दी।थाना प्रभारी ने बताया पीड़ित की तहरी पर तीन आरोपियो के विरूद्व मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी हैं।