गुरुवार, 9 जुलाई 2026

लखनऊ : पत्नी से परेशान चालक ने फांसी लगाकर किया खुदकुशी, जांच मे जुटी पुलिस।||Lucknow: A driver, upset with his wife, committed suicide by hanging himself; police are investigating.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
पत्नी से परेशान चालक ने फांसी लगाकर किया खुदकुशी, जांच मे जुटी पुलिस।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना बिजनौर क्षेत्रान्तर्गत रहने वाले वाहन चालक ने पत्नी से विवाद के उपरांत बीते 6 जुलाई की रात फांसी लगा लिया। परिजनों को जानकारी होने पर फंदे से उतारकर हास्पिटल ले गए जहाँ उपचार के दौरान गुरुवार को मौत हो गई। सूचना पर पहुची पुलिस ने घटना की पूछताछ के उपरांत आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।मृतक के पिता ने मृतक चालक की पत्नी समेत सुरालीजनों के खिलाफ स्थानीय थाने मे तहरीर दी है।
 विस्तार
पुलिस के अनुसार मूल रुप से जनपद रायबरेली के लालगंज निवासी सुमित पुत्र सुभाषचंद्र, उम्र करीब 31 वर्ष लखनऊ के थाना बिजनौर क्षेत्र घसियारी मोहल्ला मे परिवार के साथ रहते थे और वाहन चालक का कार्य करता था। बीते 06.07.2026 को समय लगभग रात्रि 09:00 बजे परिवारिक कलह के बाद फांसी लगा लिया जानकारी होने पर परिजनों ने उन्हें तत्काल उपचार हेतु लोकबंधु अस्पताल, लखनऊ में भर्ती कराया गया था। जहाँ दिनांक 09.07.2026 को उपचार के दौरान लोकबंधु अस्पताल में सुमित की मृत्यु हो गई। सूचना पर पुलिस द्वारा नियमानुसार शव का पंचायतनामा भर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है।
पुलिस के अनुसार मृतक वाहन चालक के पिता सुभाषचंद्रने थाना बिजनौर पर एक प्रार्थना पत्र दिया गया है, जिसमें मृतक की पत्नी पूजा एवं उसके परिजनों पर सुमित के साथ मारपीट किए जाने का आरोप लगाया गया है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं प्रकरण की जांच में प्राप्त तथ्यों के आधार पर अग्रिम आवश्यक विधिक कार्यवाही की जाएगी।