लखनऊ :
बाइक सवार बदमाशों ने युवक से मोबाइल और नकदी लूटी, केस दर्ज।।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के कोतवाली गोसाईंगंज क्षेत्र रेलवे क्रॉसिंग के पास बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक को डरा धमकाकर मोबाइल फोन और नकदी लूटकर फरार हो गए है। डरे-सहमे पीड़ित युवक ने परिजनों घटना की जानकारी दी। परिजन ने कोतवाली गोसाईंगंज पहुंचकर लिखित तहरीर दी। पुलिस ने एक सप्ताह बाद तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विस्तार :
जानकारी के अनुसार कोतवाली गोसाईगंज क्षेत्र के जमालपुर कुर्मियान मजरा रतियामऊ निवासी मो. शरीफ ने बताया कि 22 जुलाई 2026 की रात करीब 9:30 बजे वह मोपेड से चूड़ियां खरीदकर घर लौट रहे थे। आरोप है कि नवाब अली का पुरवा रेलवे क्रॉसिंग पार करते ही पल्सर मोटरसाइकिल पर सवार तीन अज्ञात युवकों ने उनका रास्ता रोक लिया।
पीड़ित का कहना है कि तीनों आरोपियों ने उनकी जेब की तलाशी ली। भय के कारण वह विरोध नहीं कर सके। आरोपियों ने उनकी जेब से एक टच मोबाइल फोन और जेब मे रखे करीब 400 से 500 रुपये नकद निकाल लिए और मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने अपने मोबाइल के दोनों IMEI नंबर भी पुलिस को उपलब्ध कराए हैं।
मो. शरीफ ने तहरीर में बताया कि घटना के बाद वह रिश्तेदारी में चले गए थे, जिसके कारण तत्काल शिकायत दर्ज नहीं करा सके। 29 जुलाई को कोतवाली पहुंचकर उन्होंने लिखित प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की।
पुलिस ने तहरीर प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
