सोमवार, 27 जुलाई 2026

लखनऊ : BSNL की अनोखी पहल-स्वास्थ्य कर्मियों को मिले हाई-स्पीड 5-G सिम।।||Lucknow: BSNL's unique initiative: Healthcare workers to receive high-speed 5G SIMs.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
BSNL की अनोखी पहल-स्वास्थ्य कर्मियों को मिले हाई-स्पीड 5-G सिम।।
।। स्वामीनाथ ।।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के आलमबाग क्षेत्र चन्दर नगर में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी एवं डिजिटल रूप से सशक्त बनाने की दिशा में सोमवार को आलमबाग के चंदर नगर स्थित नगरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) द्वारा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत कार्यरत एएनएम एवं आशा कार्यकर्ताओं को पुराने 2जी सिम के स्थान पर 5जी सिम वितरित किए गए।
विस्तार : 
जानकारी के अनुसार आलमबाग क्षेत्र चन्दर नगर सीएचसी पर सुबह 10 बजे से अपराह्न 3 बजे तक चले इस विशेष सिम वितरण कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्वास्थ्य कर्मियों ने नए 5जी सिम प्राप्त किए। 5जी सिम मिलने पर स्वास्थ्य कर्मियों ने खुशी जताते हुए कहा कि 2जी नेटवर्क के कारण उन्हें अधिकारियों को व्हाट्सएप पर संदेश, फोटो, लोकेशन एवं अन्य आवश्यक सूचनाएं भेजने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। अब 5जी सिम मिलने से संवाद और ऑनलाइन कार्य तेजी से हो सकेंगे, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में भी सुधार आएगा।
कार्यक्रम के दौरान बीएसएनएल लखनऊ के सहायक महाप्रबंधक (दक्षिणी) राजीव नंदन मिश्र, जूनियर टेलीकॉम ऑफिसर किरण वर्मा, जेई आर.सी. पांडेय, सहायक कार्यालय अधीक्षक राकेश कुमार मौर्य, कृष्ण कुमार तिवारी, एटीटी राखी रावत सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। 5 जी सिम वितरण की इस पहल को स्वास्थ्य विभाग और बीएसएनएल के बीच बेहतर समन्वय तथा डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
डिजिटल हेल्थ मिशन को बढ़ावा देते हुए ANM और आशा बहुओ को बांटे गए 5 G सिम।