गौतमबुद्धनगर: जेवर पुलिस को बड़ी सफलता: गौवध अधिनियम के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, लंबे समय से चल रही थी तलाश!!
दो टूक//ग्रेटर नोएडा, 20 जुलाई। पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर के अंतर्गत थाना जेवर पुलिस ने गौवध निवारण अधिनियम के एक मामले में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। लोकल इंटेलिजेंस और बीट पुलिसिंग की मदद से की गई कार्रवाई में आरोपी को जेवर कस्बे के खुर्जा-जेवर बस स्टैंड से दबोच लिया गया।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान मुस्तकीम पुत्र फज्जर, निवासी ग्राम जंगावली शेरगढ़ बांगर, जनपद मथुरा के रूप में हुई है। आरोपी थाना जेवर में दर्ज मु0अ0सं0 14/2026 में उत्तर प्रदेश गौवध निवारण अधिनियम की धारा 5/8 के तहत वांछित था और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही थी।
थाना जेवर पुलिस ने मुखबिर की सूचना, स्थानीय खुफिया तंत्र और बीट पुलिसिंग के समन्वय से कार्रवाई करते हुए आरोपी को सोमवार को खुर्जा-जेवर बस स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी लगातार जारी है। कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर की टीमें लगातार सक्रिय हैं।
थाना जेवर पुलिस की इस कार्रवाई को अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की एक महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कानून से बचने की कोशिश करने वाले किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा और ऐसे सभी वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।।
