गौतमबुद्धनगर/ग्रेटर नोएडा: भैंस चोरी का खुलासा, सूरजपुर पुलिस ने तीन शातिर चोर दबोचे; घटना में प्रयुक्त ब्रेजा कार और नकदी बरामद!!
दो टूक//ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्धनगर पुलिस ने भैंस चोरी की वारदात का सफल खुलासा करते हुए तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना सूरजपुर पुलिस ने गोपनीय सूचना और बीट पुलिसिंग की मदद से कार्रवाई करते हुए आरोपियों को जैतपुर स्थित मिग्सन विलासा की सर्विस रोड से गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके कब्जे से वारदात में प्रयुक्त ब्रेजा कार, चोरी की भैंस बेचकर प्राप्त रकम में से 5,740 रुपये नकद तथा वादी के दस्तावेज बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान ताहिर, मसूद और कुलदीप के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने 28 जून 2026 को ग्राम जैतपुर वैशपुर स्थित वादी के घेर से भैंस चोरी की थी। चोरी के बाद आरोपियों ने भैंस को पैठ (पशु बाजार) में बेच दिया और उससे मिले रुपये आपस में बराबर-बराबर बांट लिए।
मामले में वादी की शिकायत पर थाना सूरजपुर में मु0अ0सं0 421/2026 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों, गोपनीय सूचना और स्थानीय बीट पुलिसिंग की सहायता से आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त ब्रेजा कार (DL2CBE8152), चोरी की भैंस बेचकर प्राप्त 5,740 रुपये नकद, वादी का आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और एटीएम कार्ड भी बरामद किए गए हैं।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ थाना सूरजपुर में धारा 303(2)/317(2) बीएनएस के तहत विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि आरोपी किसी अन्य पशु चोरी की घटनाओं में भी शामिल रहे हैं या नहीं।
इस कार्रवाई को थाना सूरजपुर पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है, जिससे क्षेत्र में पशु चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने में मदद मिलने की उम्मीद है।।
