गौतमबुद्धनगर: अवैध तमंचे के साथ हत्या के मुकदमे का आरोपी दबोचा, जारचा पुलिस की कार्रवाई में हथियार और बाइक बरामद!!
!!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!
दो टूक//ग्रेटर नोएडा। पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर की थाना जारचा पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए हत्या के मुकदमे में नामजद एक आरोपी को अवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक .315 बोर का तमंचा, एक जिंदा कारतूस तथा एक होंडा सीबी 125 हॉर्नेट मोटरसाइकिल बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, 1 जुलाई 2026 को थाना जारचा पुलिस ने लोकल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर एनटीपीसी रोड स्थित सलारपुर जंगल के पास घेराबंदी कर कार्रवाई की। इस दौरान विवेक पुत्र स्वर्गीय राम अवतार निवासी ग्राम पटाड़ी, थाना जारचा, जनपद गौतमबुद्धनगर (उम्र लगभग 27 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया।
हत्या के मुकदमे में भी है आरोपी
पुलिस जांच में सामने आया कि गिरफ्तार अभियुक्त विवेक के खिलाफ थाना जारचा में वर्ष 2019 में दर्ज हत्या के एक गंभीर मुकदमे (धारा 147, 148, 149, 352 एवं 302 भादवि) में भी नामजद है। अवैध हथियार मिलने के बाद उसके विरुद्ध थाना जारचा में आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 के तहत एक और मुकदमा दर्ज किया गया है।
तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद
गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से एक .315 बोर का अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस तथा एक होंडा सीबी 125 हॉर्नेट मोटरसाइकिल बरामद हुई है। बरामदगी के आधार पर पुलिस ने आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी कर आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया।
पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर ने बताया कि जनपद में अपराधियों और अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।।
