गोण्डा- जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में कर-करेत्तर राजस्व वसूली एवं विभागीय कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि राजस्व वसूली से संबंधित विभाग अपने लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करें। उन्होंने तहसीलवार बकाया वसूली की प्रगति की समीक्षा की और निर्देश दिए कि लंबित वसूली को प्राथमिकता पर लिया जाए, तथा कम वसूली करने वाले कर्मचारियों को शोकाज नोटिस जारी करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि राजस्व वसूली में लापरवाही या शिथिलता कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
जिलाधिकारी ने शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला कल्याण, आबकारी, खनन, विद्युत विभाग, शिक्षा विभाग, आयकर विभाग, पशुपालन विभाग, बांटमाप, वन विभाग, नगरपालिका, नगर पंचायत, औषधि विभाग, खाद्य सुरक्षा विभाग, मण्डी, बैंक सहित अन्य विभागों की योजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता एवं उत्तरदायित्व सुनिश्चित करें। कर करेत्तर राजस्व वसूली एवं राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक में प्रगति खराब होने पर बाटमाप निरीक्षक को शोकाज नोटिस जारी करने के निर्देश दिये हैं।
आईजीआरएस शिकायत की समीक्षा के दौरान शिकायत निस्तारण असंतोषजनक मिलने पर एक्सईएएन पीडब्ल्यूडी खण्ड दो को शोकाज नोटिस तथा शिकायत का निस्तारण संतोषजनक न करने पर पूर्ति निरीक्षक रुपईडीह जुगुल किशोर का वेतन रोकने एवं जिला पूर्ति अधिकारी को शोकाज नोटिस जारी करने के निर्देश दिये हैं।
