अम्बेडकरनगर :
सड़क सुरक्षा पदयात्रा में गूंजा सुरक्षित यातायात का संदेश।
●जिला प्रशासन व आईआईटी मद्रास के सहयोग से निकली जागरूकता रैली, 1500 से अधिक विद्यार्थियों ने लिया भाग
।। ए. के. चतुर्वेदी ।।
दो टूक : जिला प्रशासन अम्बेडकरनगर एवं सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर रोड सेफ्टी (CoERS), आईआईटी मद्रास के सहयोग से मंगलवार को सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के अंतर्गत भव्य पदयात्रा का आयोजन किया गया। कलेक्ट्रेट परिसर से पटेल नगर तक निकाली गई इस जागरूकता रैली में जनपद के विभिन्न विद्यालयों के लगभग 1,500 से 2,000 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए सुरक्षित यातायात का संदेश जन-जन तक पहुंचाया।
विस्तार:
मंगलवार को अम्बेडकरनगर जिला प्रशासन
एवं सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर रोड सेफ्टी (CoERS), आईआईटी मद्रास के सहयोग से मंगलवार को सड़क सुरक्षा जागरूकता
पदयात्रा के दौरान विद्यार्थियों ने सड़क सुरक्षा से जुड़े प्रेरक नारों के माध्यम से आमजन को हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने तथा यातायात नियमों का सम्मान करने के लिए जागरूक किया। अधिकारियों एवं शिक्षकों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए सड़क सुरक्षा को जनआंदोलन बनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में ज्वॉइंट मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी अकबरपुर श्रीमती प्रतीक्षा सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर नीतीश तिवारी, क्षेत्राधिकारी यातायात जितेन्द्र सिंह, एआरटीओ सत्येन्द्र कुमार यादव, जिला विद्यालय निरीक्षक कौस्तुभ कुमार सिंह, यातायात प्रभारी जय बहादुर यादव सहित विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य, शिक्षकगण एवं CoERS, आईआईटी मद्रास के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
●ब्रेनसीड इंटरनेशनल स्कूल में भी चला सड़क सुरक्षा अभियान।
इसी क्रम में ब्रेनसीड इंटरनेशनल स्कूल में सड़क सुरक्षा शिक्षा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में CoERS, आईआईटी मद्रास के विशेषज्ञों एवं यातायात प्रभारी जय बहादुर यादव ने विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के मूल सिद्धांत, जिम्मेदार सड़क व्यवहार एवं कम आयु से सुरक्षित आदतें अपनाने के महत्व की जानकारी दी।
संवादात्मक सत्र में विद्यार्थियों के प्रश्नों के उत्तर दिए गए तथा जागरूकता वीडियो के माध्यम से सुरक्षित यातायात नियमों को सरल एवं प्रभावी ढंग से समझाया गया।
विद्यालय की चेयरपर्सन डॉ. रजनी चौधरी एवं प्रधानाचार्या एडवोकेट वार्तिका नागर ने विद्यार्थियों से सड़क सुरक्षा का संदेश अपने परिवार, मित्रों एवं समाज तक पहुंचाने की अपील की।
●संदेश -
"सड़क सुरक्षा के संस्कार बचपन से विकसित होंगे, तभी भविष्य में जिम्मेदार और सुरक्षित सड़क उपयोगकर्ताओं का निर्माण संभव होगा।"
