शुक्रवार, 24 जुलाई 2026

अम्बेडकर नगर :जिला कारागार में गूंजेगा आत्मनिर्भरता का करघा, दो पावरलूम सेट शुरू; बंदियों को मिलेगा हुनर और रोजगार का नया अवसर।Ambedkar Nagar:The loom of self-reliance will resonate in the district jail, with two powerloom sets commissioned; prisoners will gain skills and new employment opportunities.||

शेयर करें:
अम्बेडकर नगर :
जिला कारागार में गूंजेगा आत्मनिर्भरता का करघा, दो पावरलूम सेट शुरू; बंदियों को मिलेगा हुनर और रोजगार का नया अवसर।
।।ए के चतुर्वेदी।।
दो टूक : अम्बेडकरनगर जिला कारागार, अकबरपुर में बंदियों के कौशल विकास और पुनर्वास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए दो नए पावरलूम सेट का शुभारंभ किया गया। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान ने इन पावरलूम का उद्घाटन किया।
यह पहल जिलाधिकारी के निर्देशन में जनपद के 'एक जनपद, एक उत्पाद (ओडीओपी)' अभियान के अंतर्गत हथकरघा एवं वस्त्र उद्योग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से की गई है। पावरलूम की स्थापना बलरामपुर चीनी मिल के कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) फंड तथा उद्योग विभाग के सहयोग से कराई गई है।
विस्तार : 
जानकारी के अनुसार शुक्रवार को अम्बेडकरनगर जिला कारागार मे कौशल विकास और पुनर्वास के तहत कारागार में निरुद्ध बंदियों को बुनाई और वस्त्र निर्माण का व्यावहारिक प्रशिक्षण मिलेगा। इससे वे एक उपयोगी कौशल सीख सकेंगे, जिससे भविष्य में रोजगार के अवसर प्राप्त करने और आत्मनिर्भर बनने में सहायता मिलेगी। साथ ही प्रशिक्षण के दौरान आय अर्जित करने की संभावनाएं भी विकसित होंगी।
कार्यक्रम के दौरान बलरामपुर चीनी मिल के अधिकारी, उद्योग विभाग के प्रतिनिधि तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने इसे बंदियों के पुनर्वास और समाज की मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में एक सकारात्मक एवं प्रेरणादायक पहल बताया।