शुक्रवार, 3 जुलाई 2026

लखनऊ :बिजनेस के तलाश में 75 हजार की लगी साइबर चपेट,रिपोर्ट दर्ज।।||Lucknow: A man was cyber-robbed of Rs 75,000 while looking for business; a report has been filed.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
बिजनेस के तलाश में 75 हजार की लगी साइबर चपेट,रिपोर्ट दर्ज।।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना पीजीआई क्षेत्र साउथ सिटी मे रहने ब्यक्ति ने आंनलाइन ब्यवसाय की इण्टरनेट पर तलाश कर रहे थे इसी दौरान मसहूर कम्पनी के नाम पर 75 हजार रुपए के साइबर ठगी के शिकार हो गए। ठगी का एहसास होने पर पीडित ने साइबर क्राइम सेल समेत स्थानीय थाने मे शिकायत की है।।
विस्तार : 
मिली जानकारी के थाना पीजीआई क्षेत्र साउथ सिटी ए ब्लाक मे रहने वाले लक्ष्य यादव ने स्थानीय थाना पीजीआई मे लिखित तहरीर देते हुए बताया कि इण्टरनेट पर ऑनलाइन ब्यवसाय की तलाश कर रहा था इसी दौरान एक ब्यक्ति अपने आपको
प्रतिष्ठित कम्पनी हल्दीराम की टीम का प्रतिनिधि बताया और बिजनेस को लेकर बाते हुई। जिसके द्वारा मेरे साथ 75000 की ऑनलाइन धोखाधड़ी की गई। साइबर ठगी का एहसास होने पर उक्त मामले में आरोपी के विरुद्ध  साइबर क्राइम सेल में शिकायत दर्ज कराया।
फिलहाल पीजीआई पुलिस ने पीडित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।