बुधवार, 1 जुलाई 2026

मऊ: सपा समर्थकों ने सपा अध्यक्ष का धूमधाम से मनाया 53 वां जन्मदिन।||Mau: SP supporters celebrated the SP president's 53rd birthday with great fanfare.||

शेयर करें:
मऊ: 
सपा समर्थकों ने सपा अध्यक्ष का धूमधाम से मनाया 53 वां जन्मदिन।
राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य अल्ताफ अंसारी ने PDA परिवार के साथ मनाया अखिलेश का जन्मोत्सव।
।।देवेन्द्र कुशवाहा।।
दो टूक :  समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन के शुभ अवसर पर जनपद मऊ के राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य अल्ताफ अंसारी के नेतृत्व में कोपागंज में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर PDA परिवार के कार्यकर्ताओं, समर्थकों एवं स्थानीय नागरिकों के बीच मिठाई वितरित कर जन्मोत्सव हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम के दौरान अल्ताफ अंसारी ने कहा कि अखिलेश यादव सामाजिक न्याय, विकास, भाईचारे और युवाओं की उम्मीदों के प्रतीक हैं। उनके नेतृत्व में प्रदेश में विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक समरसता को नई दिशा मिली। उन्होंने सभी से उनके विचारों और PDA की सामाजिक न्याय की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
जन्मोत्सव के दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं तथा अखिलेश यादव के दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और सफल राजनीतिक जीवन की कामना की। कार्यक्रम का माहौल उत्साह, जोश और संगठनात्मक एकजुटता से सराबोर रहा।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी, PDA परिवार के कार्यकर्ता, युवा साथी एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में अखिलेश यादव के नेतृत्व में सामाजिक न्याय, समानता और विकास के संकल्प को आगे बढ़ाने का विश्वास व्यक्त किया।
 इस अवसर पर  शाफिकुर्रहमान उर्फ (बड़क) ,अरशद अंसारी, परवेज अहमद, मुरली राजभर, राहुल राजभर,प्रदीप राजभर,वह अंशुल यादव,छोटू यादव,व सैकड़ो की संख्या में लोग मौजूद रहे मिठाई बाटी गई संकल्प हुआ खुशी के साथ कार्यक्रम को समाप्त किया गया !