सुल्तानपुर :
आजाद वर्मा हत्याकांड में और दो गिरफ्तार,5 की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी ।
दो टूक : 28 जून को गोली लगने से घायल आजाद की लखनऊ में ईलाज के दौरान हुई थी मौत,अब तक पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार कर भेज चुकी है जेल।
विस्तार:
सुल्तानपुर जिले के गोसाईगंज थाना क्षेत्र के कारीबहार गांव में हुए आजाद वर्मा हत्याकांड में नया मोड़ आ गया है।पुलिस ने घटना के बाद 05 नामजद लोगों को जेल भेजा था।लेकिन विवेचना में प्रकाश में आए 02 लोगों को गुरुवार को जेल भेजा गया।
बता दे कि बीते 28 जून को आजाद वर्मा पुत्र जमुना प्रसाद वर्मा निवासी जासापारा(कारीबहार) गोली लगने से घायल हुए थे।गंभीर हालत में इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया।जहां से प्राथमिक उपचार के बाद ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया।28 जून को ही देर रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी।मौत से पहले दिए गए बयान के आधार पर मृतक के भाई बादल वर्मा ने नामजद अशोक पांडेय,राज नारायण पांडेय,अनुराग पांडेय,रूपम पांडेय,सत्यम पांडेय व सूरज पांडेय के खिलाफ हत्या सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था।पोस्टमार्टम के बाद शव पहुंचने पर परिजनो के प्रदर्शन के दबाव के चलते पुलिस ने 05 नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।जेल भेजने के बाद भी कई जातीय नेताओं द्वारा लगातार राजनीतिक रंग दिया जा रहा था।तभी गुरुवार को गोसाईगंज थाने की पुलिस ने विवेचना में प्रकाश में आए अभिषेक वर्मा पुत्र विजय बहादुर व अभिषेक वर्मा पुत्र राम जनम वर्मा को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।मामले की संवेदन शीलता को देखते हुए पुलिस द्वारा किसी भी प्रकार का बयान जारी नहीं किया गया।अब देखना यह होगा कि जो आरोपी पहले जेल भेजे गए है पुलिस विवेचना में घटना में उनकी संलिप्तता है या दुबारा पुलिस रिपोर्ट भेजकर उनको रिहा कराएगी।पूरे मामले का पूरी तरह से खुलासा होने का इंतजार है।
