गुरुवार, 23 जुलाई 2026

लखनऊ : काकोरी में सरेराह फायरिंग करने वाला युवक गिरफ्तार, .32 बोर रिवाल्वर, कारतूस व होल्स्टर बरामद।||Lucknow: Youth arrested for firing in public in Kakori; .32 bore revolver, cartridges and holster recovered.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
काकोरी में सरेराह फायरिंग करने वाला युवक गिरफ्तार, .32 बोर रिवाल्वर, कारतूस व होल्स्टर बरामद।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना काकोरी क्षेत्र में सरेराह फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले एक युवक को काकोरी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से .32 बोर की रिवाल्वर, पांच जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस तथा रिवाल्वर होल्स्टर बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी मौके पर हथियार का वैध लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सका, जिसके बाद उसके विरुद्ध बीएनएस एवं आर्म्स एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया।
विस्तार : 
पुलिस के अनुसार 22 जुलाई को काकोरी थाना क्षेत्र में चिलौली अंडरपास के पास गश्त के दौरान पुलिस टीम को सूचना मिली कि नरौना चौराहे पर एक व्यक्ति ने वाद विवाद के दौरान सारेआम फायरिंग कर इलाके  मे दहशत फैला रखा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और संदिग्ध युवक को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसकी कमर में लगे होल्स्टर से .32 बोर की एक रिवाल्वर, पांच जिंदा कारतूस तथा एक खोखा कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान अभिषेक प्रताप सिंह (35 वर्ष) निवासी कृष्णानगर कॉलोनी, आईआईएम रोड, थाना सैरपुर, लखनऊ के रूप में बताई।
लाइसेंस किसी और के नाम लेकर चल रहा कोई और।
पुलिस ने जब बरामद रिवाल्वर का लाइसेंस मांगा तो आरोपी कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। जांच में पता चला कि बरामद हथियार का लाइसेंस किसी अन्य व्यक्ति के नाम पर दर्ज है। इस संबंध में लाइसेंस निरस्तीकरण की संस्तुति करते हुए संबंधित अधिकारियों को रिपोर्ट भेजी जा रही है। काकोरी थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 125 तथा आर्म्स एक्ट की धारा 3/25/27 के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश कर दिया।मामले की विस्तृत जांच जारी है और हथियार के उपयोग तथा अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।