गौतमबुद्धनगर: नोएडा में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कुँवर नूर मोहम्मद का जन्मदिन धूमधाम से मनाया, मिशन-2027 को लेकर संगठन ने दिखाई एकजुटता!!
दो टूक//नोएडा। सेक्टर-15 स्थित कांग्रेस कार्यालय में सोमवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, समाजसेवी एवं कर्मठ व्यक्तित्व कुँवर नूर मोहम्मद का जन्मदिन पूरे उत्साह, सम्मान और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन नोएडा विधानसभा क्षेत्र-61 मिशन-2027 के अंतर्गत उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के स्टेट कोऑर्डिनेटर एवं बड़ौत-बागपत प्रभारी सतेन्द्र शर्मा के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने केक काटकर कुँवर नूर मोहम्मद को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु तथा उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं ने कहा कि कुँवर नूर मोहम्मद लंबे समय से कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को मजबूती देने के साथ-साथ समाज के सभी वर्गों की सेवा में समर्पित भाव से कार्य कर रहे हैं। उनका सरल व्यक्तित्व, संघर्षशील जीवन और जनसेवा के प्रति समर्पण पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है।
नोएडा महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकेश यादव एवं वरिष्ठ नेता दिनेश अवाना ने कहा कि कुँवर नूर मोहम्मद ने हमेशा संगठन को मजबूत करने और कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनका सामाजिक और राजनीतिक अनुभव संगठन की बड़ी ताकत है।
प्रदेश सचिव पुरुषोत्तम नागर एवं प्रदेश सदस्य यतेन्द्र शर्मा ने कहा कि कुँवर नूर मोहम्मद ने संगठन को मजबूती देने के साथ-साथ समाज के अंतिम व्यक्ति तक कांग्रेस की विचारधारा पहुंचाने का निरंतर प्रयास किया है। उनका योगदान कार्यकर्ताओं के लिए सदैव प्रेरणादायक रहेगा।
पश्चिम उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष शाहबुद्दीन एवं नोएडा महानगर संगठन प्रभारी ललित अवाना ने कहा कि कुँवर नूर मोहम्मद का राजनीतिक जीवन संघर्ष, समर्पण और जनसेवा का उत्कृष्ट उदाहरण है। उन्होंने संगठन को नई ऊर्जा देने का कार्य किया है और उनका मार्गदर्शन आगे भी कार्यकर्ताओं को मिलता रहेगा।
अल्पसंख्यक नेता लियाकत चौधरी एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं किसान नेता प्रमोद शर्मा ने कहा कि कुँवर नूर मोहम्मद ने हमेशा जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाया है। कांग्रेस की नीतियों और सिद्धांतों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता संगठन के लिए प्रेरणादायक है तथा उनके अनुभव का लाभ पार्टी को निरंतर मिलता रहेगा।
कार्यक्रम के दौरान नेताओं ने मिशन-2027 को सफल बनाने का संकल्प भी दोहराया और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर दिया। सभी वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता एकजुट होकर जनता के बीच पार्टी की नीतियों और जनहित के मुद्दों को मजबूती से पहुंचाएंगे।
इस अवसर पर मुकेश यादव, दिनेश अवाना, पुरुषोत्तम नागर, यतेन्द्र शर्मा, लियाकत चौधरी, शाहबुद्दीन, सतेन्द्र शर्मा, ललित अवाना, प्रमोद शर्मा, विक्रम चौधरी, दयाशंकर पांडेय, राहुल पांडेय, अकरम चौधरी, जगपाल चौहान, अमान चौधरी, नरेश सिसोदिया, इरफान खान, आर.के. वर्मा, रोहित कुमार, राणा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम का समापन कुँवर नूर मोहम्मद के स्वस्थ एवं दीर्घ जीवन की मंगलकामना तथा संगठन की मजबूती के संकल्प के साथ हुआ। नेताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके अनुभव और नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी आगामी समय में जनहित के मुद्दों को और अधिक मजबूती से उठाते हुए मिशन-2027 की दिशा में सफलतापूर्वक आगे बढ़ेगी।।
