सोमवार, 20 जुलाई 2026

सुलतानपुर :सरस्वती विद्या मंदिर में नीट-2026 के 9 मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान।||Sultanpur:Nine meritorious students of NEET-2026 were honored at Saraswati Vidya Mandir.||

शेयर करें:
सुलतानपुर :
सरस्वती विद्या मंदिर में नीट-2026 के 9 मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान।
दो टूक : सुलतानपुर जनपद के सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, ज्ञान कुंज, विवेकानंद नगर में नीट-2026 परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले नौ मेधावी विद्यार्थियों का सोमवार को विद्यालय की वंदना सभा में भव्य सम्मान किया गया।
विस्तार : 
सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, ज्ञान कुंज विद्यालय के प्रधानाचार्य राकेश मणि त्रिपाठी ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को माल्यार्पण कर एवं मिष्ठान खिलाकर सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
सम्मान समारोह के दौरान सफल विद्यार्थियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि लक्ष्य प्राप्त करने के लिए नियमित अध्ययन, कठिन परिश्रम, सकारात्मक सोच और आत्मविश्वास सबसे महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता के सहयोग तथा विद्यालय के आचार्यों के मार्गदर्शन को दिया।
नीट-2026 में विद्यालय के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। अनुज साहू ने 636 अंक, अमन जायसवाल ने 613, आदर्श यादव ने 597, सौम्या सिंह ने 594, आस्था सिंह एवं सूर्यांश पाण्डेय ने 593-593, उर्जित मिश्र ने 579, द्रव्यांश मौर्य ने 573 तथा सुब्रत ने 567 अंक प्राप्त किए। सभी विद्यार्थियों ने 99 प्रतिशताइल से अधिक अंक हासिल कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया।
इस अवसर पर विभाग प्रचारक प्रकाश, प्रदेश निरीक्षक शेषधर द्विवेदी, विद्यालय प्रबंधक डॉ. पवन सिंह, अध्यक्ष भोलानाथ अग्रवाल तथा कोषाध्यक्ष बलराम कसौधन ने सफल विद्यार्थियों को शुभाशीष देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम में विज्ञान प्रमुख द्वारिका नाथ पाण्डेय, रमेश मिश्र, रवीन्द्र तिवारी, कौशलेंद्र त्रिपाठी, अक्षय पाण्डेय, राहुल भट्ट, शेष मणि मिश्र, अनुराग द्विवेदी, डॉ. अनुज श्रीवास्तव, सुमित मौर्य, रामानंद त्रिपाठी, भूपेन्द्र शुक्ल, विजय बहादुर यादव, दीनदयाल विश्वकर्मा, नीरज पाण्डेय, श्रद्धा शुक्ला, सुधा सिंह, रिंशू सिंह, कृष्ण पाल सिंह, संजय सिंह सहित छात्र-छात्राओं के अभिभावक एवं विद्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।