गोण्डा- इटियाथोक कस्बे में रेलवे स्टेशन के निकट मौलाना आजाद स्कूल के बगल बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति, इटियाथोक का उद्दघाटन आज दोपहर 1.30 बजे होगा। ब्लाक के एडीओ कृषि मजहर हुसैन फीता काटकर इसका शुभारम्भ/ उद्दघाटन करेंगे। यह जानकारी देते हुए गोदाम/ सहकारी समिति के सचिव मो0 जमशेद खां उर्फ शालू ने बताया कि इटियाथोक कस्बे में स्टेशन के पास बनाये गए इस नए गोदाम पर यूरिया और डीएपी खाद आ गई है। उन्होंने कहा की उद्दघाटन कार्यक्रम के तत्काल बाद आज 2 बजे से ब्लाक क्षेत्र से आये किसानों को यहां नियमानुसार निर्धारित सरकारी मूल्य पर यूरिया और डीएपी खाद का वितरण शुरू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि खाद लेने के लिए आने वाले किसानों को आधार कार्ड, फार्मर रजिस्ट्री और मोबाइल लाना अनिवार्य होगा।