गुरुवार, 16 जुलाई 2026

गौतमबुद्धनगर/ग्रेटर नोएडा: कासना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1.35 किलो अवैध गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार, कई आपराधिक मामलों में पहले से है नामजद!!

शेयर करें:

गौतमबुद्धनगर/ग्रेटर नोएडा: कासना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1.35 किलो अवैध गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार, कई आपराधिक मामलों में पहले से है नामजद!!

 !!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!

दो टूक//ग्रेटर नोएडा, 16 जुलाई। पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर की थाना कासना पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान चलाते हुए एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1 किलो 350 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

पुलिस के अनुसार, गुरुवार को थाना कासना पुलिस क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान कस्बा कासना क्षेत्र से चांद पुत्र रफीक को गिरफ्तार किया गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 1.350 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। इस संबंध में थाना कासना पर मु0अ0सं0 138/2026 के तहत धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी चांद (21 वर्ष) सलारपुर, थाना सेक्टर-39 नोएडा का रहने वाला है। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी कोई नया अपराधी नहीं है, बल्कि उसके खिलाफ पहले से भी कई गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इनमें एनडीपीएस एक्ट के अलावा बीएनएस की विभिन्न धाराओं में दर्ज मामले भी शामिल हैं।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी पर वर्ष 2024 में थाना सेक्टर-39 में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था। इसके अलावा थाना सेक्टर-49 और थाना फेस-2 में भी बीएनएस की विभिन्न धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं। इससे स्पष्ट है कि आरोपी लगातार आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहा है।

थाना कासना पुलिस ने बताया कि आरोपी से बरामद गांजे के स्रोत और उसके नेटवर्क के बारे में भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वह किन लोगों तक नशीले पदार्थों की आपूर्ति करता था और इस कारोबार में उसके साथ कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं।

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर ने कहा कि जनपद में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।।