मंगलवार, 14 जुलाई 2026

गौतमबुद्धनगर: नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा: सेक्टर-132 के पास अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, यातायात प्रभावित!!

शेयर करें:

गौतमबुद्धनगर: नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा: सेक्टर-132 के पास अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, यातायात प्रभावित!!

 !!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!

दो टूक//नोएडा। नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर मंगलवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। ग्रेटर नोएडा से नोएडा की ओर आ रहा एक तेज रफ्तार ट्रक सेक्टर-132 के पास अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया और वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक अचानक संतुलन खो बैठा और सड़क पर पलट गया। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। सूचना पर थाना सेक्टर-126 पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रक को हटाने की कार्रवाई शुरू की, ताकि यातायात को जल्द से जल्द सामान्य किया जा सके।

हादसे के कारण एक्सप्रेसवे के एक हिस्से में वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस ने मौके पर ट्रैफिक को डायवर्ट कर वाहनों की आवाजाही सुचारु रखने का प्रयास किया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ट्रक ग्रेटर नोएडा से नोएडा की ओर आ रहा था, तभी सेक्टर-132 के पास चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और ट्रक पलट गया।

फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि दुर्घटना तेज रफ्तार, चालक को झपकी आने, तकनीकी खराबी या किसी अन्य कारण से हुई। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी बड़े जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है। हालांकि, ट्रक पलटने से एक्सप्रेसवे पर कुछ समय तक यातायात व्यवस्था प्रभावित रही।

थाना सेक्टर-126 पुलिस का कहना है कि ट्रक को हटाकर यातायात सामान्य कराने की कार्रवाई की जा रही है। साथ ही दुर्घटना के सभी पहलुओं की जांच कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।।