लखनऊ :
बैंक ऑफ बड़ौदा के 119वें स्थापना दिवस पर साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित ।।
दो टूक : बैंक ऑफ बड़ौदा के 119 वें स्थापना दिवस के अवसर पर अलीगंज एक्सटेंशन शाखा में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्राहकों, बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों को बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करना तथा सुरक्षित डिजिटल बैंकिंग को बढ़ावा देना था।
विस्तार :
बैक आफ बड़ौदा के स्थापना दिवस केअवसर पर एंटी टेररिज्म स्क्वाड (ATS) और साइबर क्राइम सेल के अधिकारियों को आमंत्रित किया गया। उन्होंने उपस्थित लोगों को फिशिंग अटैक, OTP और UPI फ्रॉड, QR कोड स्कैम, फर्जी निवेश योजनाएं, सोशल इंजीनियरिंग, AI आधारित साइबर ठगी तथा अन्य उभरते साइबर खतरों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
सत्र के दौरान अधिकारियों ने सुरक्षित डिजिटल बैंकिंग अपनाने, बैंकिंग से जुड़ी गोपनीय जानकारी और पासवर्ड/OTP किसी के साथ साझा न करने, संदिग्ध लिंक और कॉल से सतर्क रहने तथा साइबर ठगी होने की स्थिति में तुरंत राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी।
यह कार्यक्रम अलीगंज एक्सटेंशन शाखा की शाखा प्रमुख सुश्री रुबिया खान, क्षेत्रीय जोखिम अधिकारी अभय सिंह, क्षेत्रीय सुरक्षा अधिकारी सुश्री दीप्ति द्विवेदी एवं ईसीएम विभाग के श्री पंकज गुरनानी के समन्वय में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शाखा के अधिकारियों, कर्मचारियों और ग्राहकों ने सक्रिय भागीदारी की।बैंक ऑफ बड़ौदा की इस पहल का उद्देश्य बैंक की सूचना सुरक्षा (Information Security) संबंधी दिशा-निर्देशों के अनुरूप साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना और ग्राहकों को सुरक्षित डिजिटल बैंकिंग के लिए प्रेरित करना है।
