गौतमबुद्धनगर: नोएडा में अवैध शराब तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, 105 टेट्रा पैक देशी शराब के साथ बुजुर्ग तस्कर गिरफ्तार!!
दो टूक//नोएडा। पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर के तहत थाना फेस-1 पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 105 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब बरामद की है। बरामद शराब को अवैध रूप से बिक्री के लिए ले जाया जा रहा था।
पुलिस के अनुसार, लोकल इंटेलिजेंस से प्राप्त सूचना के आधार पर थाना फेस-1 पुलिस ने सेक्टर-10 स्थित पार्क के पास बने खंडहर में घेराबंदी कर कार्रवाई की। इस दौरान अवैध शराब की तस्करी कर रहे आरोपी रामचंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 105 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब बरामद हुई।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान रामचंद्र पुत्र स्वर्गीय अयोध्या प्रसाद, निवासी जे.जे. कॉलोनी, सेक्टर-9, थाना फेस-1, नोएडा के रूप में हुई है। आरोपी की उम्र लगभग 70 वर्ष बताई गई है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना फेस-1 में मु.अ.सं. 326/26 के तहत धारा 60 आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर लिया है। बरामद शराब को कब्जे में लेकर आरोपी को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अवैध शराब की तस्करी और बिक्री पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। ऐसे मामलों में संलिप्त लोगों के खिलाफ आगे भी कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।।
